Morning Tips: सुबह उठते ही गलती से भी ना देखें ये चीजें, वरना पूरा दिन रहेंगे परेशान

Must Read

Morning Tips: सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है. यदि हम अपने जीवन में वास्तु के नियमों का पालन करें, तो सदैव सुखी रहेंगे. वहीं यदि हम वास्तु के नियमों का पालन नहीं करते हैं तो तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ज्योतिष की मानें तो सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक के सभी कार्यों के नियम का उल्लेख वास्तु शास्त्र में मिलता है. शास्त्रों में ऐसा कहा गया है कि यदि हम दिन की शुरुआत अच्छे से करते हैं, तो पूरा दिन अच्छा जाता है.

वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ चीजें ऐसी हैं, जिसे सुबह यदि हम दिन की शुरुआत यानी आंख खुलते ही देख लें, तो हमारे ऊपर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और पूरा दिन खराब हो जाता है. यदि आप चाहते हैं कि आपका पूरा दिन हंसी खुशी से बीते तो सुबह उठते ही कुछ चीजों को देखने से परहेज करना होगा. आइए वास्तु शास्त्र के हिसाब से जानते हैं कि कौन सी वो चीजें हैं, जिसे सुबह उठते ही नहीं देखना चाहिए.

सुबह गलती से भी ना करें इन चीजों के दर्शन

वास्तु शास्त्र के अनुसार सुबह उठते ही कभी भी दूसरे की या खुद की परछाई नहीं देखना चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार सुबह उठकर यदि आप भगवान सूर्य का दर्शन करते हैं, तो पीछे मुड़कर अपनी परछाई ना देंखे. वरना पूरा दिन खराब हो जाएगा.

वास्त्रु शास्त्र के अनुसार सुबह उठकर आंख खुलते ही शीशा नहीं देखना चाहिए, क्योंकि सोकर उठते समय हमारे बाल और कपड़े सही हालत में नहीं रहते हैं और ऐसे में शीशा में खुद को देखने से रात भर की सारी नकारात्मक ऊर्जा आपके अंदर चली जाती है. जिससे हमे परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

वास्तु शास्त्र के अनुसार रात को खाना खाने के बाद जूठे बर्तन ना छोड़ें, क्योंकि यदि आपका किचन गंदा रहेगा तो सुबह आपको आंख खुलते ही गंदे बर्तन देखने पड़ेंगे. जो बहुत अशुभ माना जाता है. वास्तु शास्त्र की मानें तो सुबह उठकर गंदे या जूठे बर्तन देखने से आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और पूरे दिन परेशान रहना पड़ता है.

ये भी पढ़ेंः HASTA REKHA: हथेली की ये रेखाएं बनाती हैं सरकारी नौकरी के योग, देखिए आपके हाथ में है या नहीं!

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

11 February 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

11 February 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त...

More Articles Like This