Sawan Somwar: सावन सोमवार पर इस विधि से करें महादेव का अभिषेक, कभी नहीं होगी धन की कमी

Must Read

Sawan Somwar 2023 Puja Upay: भगवान शिव की आरधना के पवित्र माह सावन की शुरुआत 4 जुलाई से ही हो गई है. इस बार सावन माह में मलमास पड़ने की वजह से सावन 2 महीने का हो गया है. वैसे तो पूरे सावन माह भगवान शिव की पूजा आराधना का विशेष महत्व है, लेकिन सावन सोमवार को भोलेबाबा की पूजा का अलग ही महत्व है. सावन का तीसरा सोमवार 24 जुलाई को पड़ रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं सावन सोमवार को कैसे करें महादेव की पूजा, ताकि वे हमसे प्रसन्न हो जाएं.

सावन सोमवार उपाय
सावन सोमवार के दिन शिव पूजा जल्द फलित होती है. वैसे तो शिव जी एक लोटा जल से ही खुश हो जाते हैं, लेकिन सावन सोमवार के दिन शिवलिंग की विशेष विधि विधान से पूजा अर्चना करने पर जीवन में सुख-समृद्धि आती है. ऐसी मान्यता है कि सावन सोमवार को सच्चे मन से पूजा करने पर भगवान शिव और माता पार्वती का विशेष आशीर्वाद मिलता है. चलिए जानते हैं सावन सोमवार को कैसे करें भगवान शिव की पूजा ताकि, हमारे जीवन में कभी धन की कमी नहीं हो और हमे हर कार्यों में आसानी से सफलता मिले.

नौकरी बिजनेस में तरक्की के लिए
यदि आप नौकरी या कारोबार में मनचाही तरक्की चाहते हैं तो सावन सोमवार का व्रत रखें और जल में शहद मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें. इसके साथ ही शिवलिंग पर अनार का फूल भी अर्पित करें. ऐसी मान्यता है कि इस उपाय को करने से भोले बाबा प्रसन्न होते हैं और हमारे करियर यानी नौकरी और कारोबार में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होते हैं.

सुख समृद्धि के लिए
यदि आप चाहते हैं कि आपके भौतिक सुख-सुविधाओं की कमी नहीं हो, तो सावन सोमवार का व्रत रखें और शिवलिंग का दही से अभिषेक करें. साथ ही भगवान शिव की प्रिय वस्तु भांग, बेलपत्र, धतूरा आदि चीजें अर्पित करें. ऐसी मान्यता है कि इस उपाय को करने से भगवान शिव के साथ मां पार्वती की कृपा बनी रहती है और संपत्ति के साथ-साथ सुख-शांति में भी वृद्धि होती है.

धन-धान्य में वृद्धि के लिए
यदि आप चाहते हैं कि आपके पास कभी रुपये पैसे की कमी नहीं हो तो सावन के हर सोमवार को शहद और घी से शिवलिंग का अभिषेक करें और फिर चांदी के लोटे में जल लेकर शिवलिंग पर अर्पित करते हुए 108 बार ‘ॐ नमः शिवाय” या ‘ॐ पार्वतीपतये नमः’ मंत्रों का जाप करते रहें. जब तक 108 बार मंत्र पूरे ना हो जाएं तब धीरे-धीरे अभिषेक करते रहें. ऐसी मान्यता है कि इस उपाय को करने से महादेव की कृपा से आर्थिक उन्नति होती है और हमारे अधूरे कार्य पूरे होते हैं.

ये भी पढ़ेंः EKADASH: कब रखा जाएगा मलमास की पद्मिनी एकादशी का व्रत, जानिए सही तिथि व शुभ मुहूर्त

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This