Horoscope: इन 4 राशि वालों के लिए बहुत लकी है जुलाई का आखिरी दिन, जानिए राशिफल

Must Read

Aaj Ka Rashifal 31 July 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार आज 31 जुलाई शनिवार को मलमास के त्रयोदशी तिथि और सावन का सोमवार है. आज के दिन देवों के देव महादेव की पूजा की विशेष रूप से की जाती है. आइए ग्रह नक्षत्रों के हिसाब से काशी के ज्योतिष मर्मज्ञ श्रीनाथ प्रपन्नाचार्य से जानते हैं, कि आज यानी सोमवार का दिन आप सभी के लिए कैसा रहने वाला है? जानिए मेष से लेकर मीन तक के सभी 12 राशियों के राशिफल का हाल…

मेषः पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है. लंबे समय से सोचा कार्य पूरा होगा. घर से निकलते वक्त माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जाएं. भविष्य को लेकर बनाई गई योजना सार्थक होगी.

वृषः ऑफिस में कार्यों का बोझ बढ़ सकता है. व्यवसाय में सामान्य लाभ होगा. प्यार के रिश्तों में मिठास आएगी. आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है. धन लाभ के प्रबल योग हैं.

मिथुनः आज का दिन सामान्य रहेगा. धार्मिक कार्यों के प्रति लगाव बढ़ेगा. शाम को दोस्तों के साथ पार्टी पर जा सकते हैं. लंबे समय से उधारी फंसा हुआ पैसा मिल सकता है. खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी.

कर्कः सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं. तली-भुनी चीजों के सेवन से परहेज करें. संतान के सेहत का ख्याल रखें. बिजनेस में सामान्य लाभ होगा. ऑफिस में नया टॉरगेट आपकी चिंता बढ़ा सकती है.

सिंहः व्यवसायिक योजना फलीभुत होगी. नौकरी में तरक्की के प्रबल योग हैं. मित्रों का साथ मिलेगा. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. घरेलू खर्चों में वृद्धि होगी. पारिवारिक जीवन सुखमय होगा.

कन्याः कार्यों में आई रुकावट से परेशान हो सकते हैं. व्यवसाय से जुड़े जातकों को नुकसान हो सकता है. वाणी पर संयम बरतें. नया कार्य शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ नहीं है.

ये भी पढ़ेंः LUCKY PLANT: सावन सोमवार पर लगाएं ये चमत्कारी पौधा, नहीं होगी धन की कमी

तुलाः आज का दिन बेहद खास रहने वाला है. किसी अच्छे कंपनी से नौकरी का ऑफर मिल सकता है. इस राशि के व्यवसाय से जुड़े जातकों को उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा. क्रोध पर नियंत्रण रखें.

वृश्चिकः आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा. इस राशि के अवैवाहिक जातकों के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है. व्यवसाय में तगड़ा लाभ होगा. भूमि-भवन के क्रय विक्रय के लिए आज का दिन शुभ है.

धनुः समाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी. नौकरी में तरक्की के प्रबल योग हैं. आज आपका लंबे समय से सोचा हुआ कार्य संपन्न हो सकता है. बातचीत पर संयम बरतें. शैक्षणिक क्षेत्र में मन लगेगा.

मकरः मन प्रसन्न रहेगा. छोटी-मोटी यात्रा पर जानें के योग हैं. परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. बिजनेस में उम्मीद के मुताबिक लाभ होगा. नौकरी में प्रमोशन के चांस हैं.

कुंभः वैवाहिक जीवन सुखमय होगा. परिवार के साथ मौज-मस्ती करेंगे. नौकरी में तरक्की के प्रबल योग हैं. कंपटीशन की तैयारी कर रहे युवाओं को गुड न्यूज मिल सकती है. व्यवसाय में लाभ होगा.

मीनः समाजिक कार्यों में मन लगेगा. सेहत को लेकर चली आ रही परेशानी दूर होगी. ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. घर पर रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है. विवाद से दूर रहें.

ये भी पढ़ेंः Totka: बेहद चमत्कारी हैं लाल किताब के सिद्ध टोटके, रातोंरात चमक जाएगी किस्मत

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This