Lucknow: ट्रैफिक पुलिस उठा ले गई मंत्री जी की गाड़ी, जाने क्यो

Must Read

लखनऊः यूपी ट्रैफिक अपनी ड्यूटी का निर्वहन बखूबी कर रही है. आम और खास को नियम-कानून बताने का काम कर रही है. नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई भी कर रही है. कुछ इसी तरह की कार्रवाई बुधवार को ट्रैफिक पुलिस ने किया. पुलिस ने पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह की गाड़ी नो पार्किंग जोन से उठा लिया. उनकी गाड़ी पर 1100 रुपये का भी चालान कटा.

खबरों के मुताबिक, मंत्री जयवीर सिंह की गाड़ी विधानसभा मार्ग के नो पार्किंग जोन में खड़ी थी. इस रास्ते पर ट्रैफिक पुलिस की गाड़ियां लगातार चक्रमण करती है, जैसे ही ट्रैफिक पुलिस को यह गाड़ी नो पार्किंग जोन में खड़ी दिखी, वह इस गाड़ी को उठा ले गए. उस समय इस गाड़ी के आसपास गाड़ी का चालक भी नहीं था. गाड़ी को पार्क रोड स्थित यातायात पुलिस चौकी ले जाया गया. खबर लिखे जाने तक गाड़ी को छुड़ाने के लिए मंत्री की तरफ कोई नहीं पहुंचा था.

Latest News

गोरखपुर: CM योगी आज वनटांगिया गांव में मनाएंगे दिवाली, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को वनटांगिया गांव जंगल तिकोनिया नंबर तीन के लोगों के साथ दिवाली मनाएंगे....

More Articles Like This