अलीगढ़ में बदमाशों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े वकील पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, मौत

Must Read

प्रकाश सिंह/अलीगढ़: (Advocate Murder In Aligarh) सिविल लाइन थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज खबर सामने आई है. जहां बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े एएमयू के डेंटल हॉस्पिटल रोड पर अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी. बता दें कि अधिवक्ता अपने घर से दीवानी न्यायालय जा रहे थे. इसी दौरान उन पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी. हत्या का कारण प्रापर्टी विवाद माना जा रहा है.

जानिए पूरा मामला
दरअसल, अलीगढ़ सिविल लाइन क्षेत्र निवासी अधिवक्ता अब्दुल मुगीज बुधवार को एक्टिवा से दीवानी न्यायालय जा रहे थे. जैसे ही वह अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के डेंटल हॉस्पिटल रोड पर पहुंचे तो पीछे से आ रहे बाइक सवार दो हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाकर फायरिंग कर दी. गोली लगने पर अधिवक्ता अब्दुल मुगीज सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए.

उपचार के दौरान मौत

सूचना पर एसएसपी कलानिधि नैथानी अधीनस्थ अधिकारियों और थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए. जिसके बाद गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता को उपचार के लिए जे एन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया मेडिकल रोड पर अधिवक्ता को गोली मारने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. अधिवक्ता को उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया.

प्रापर्टी विवाद के चलते हुई हत्या!
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अधिवक्ता प्रॉपर्टी का भी कार्य करते थे. मृतक के भाई ने प्रॉपर्टी विवाद में हत्या होने की आशंका जताई है. फिलहाल घटना के खुलासे के लिए टीमें गठित कर दी गई है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर शीघ्र ही हथियारों का पता लगाकर घटना का खुलासा करेगी. पुलिस टीमें क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर बदमाशों की पहचान करने में जुट गई हैं.

जानिए क्या बोले प्रत्यक्षदर्शी
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 10 बजकर 5 मिनट पर एएमयू के डेंटल कॉलेज के निकट चक्रीय मार्केट की तरफ से आ बाइक सवार 2 लोगों ने एक्टिवा सवार अधिवक्ता को रोक लिया और दोनों ने तमंचे से उन्हें गोली मार दी. घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बाइक सवार दोहरा माफी की तरफ फरार हो गए.

ये भी पढ़ेंः जोशीमठ के जैसे ही इस गांव में धंसने लगी जमीन, ग्रामीण बोले, ये संकट की आहट

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This