Bhojpuri: ‘काशी में शिव शंकर’ ने कायम किया रिकार्ड, फिर बजा पावर स्टार की आवाज का डंका

Must Read

Kashi Mein Shiv Shankar: पवन सिंह की आवाज का जादू न केवल यूपी-बिहार बल्कि देश के सभी हिस्सों में चलता है. इन दिनों पावर स्टार के गानों की धूम है. सावन के महीने में इस साल चारों ओर पवन के गाने बज रहे हैं. इस बीच एक और गाना रिलीज किया है जिसके बोल ‘काशी में शिव शंकर’ है. इस गाने को पवन सिंह ने गाया है और इसको सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है. इस गानें को महज कुछ घंटो में ही लोगों ने शानदार प्यार दिया है.

गाने के माध्यम से पवन सिंह ने काशी विश्वनाथ की महिमा का बखान किया है. यह गाना पूरी तरीके से भगवान शिव को समर्पित है. गाना बेहद रोमंचक और श्रद्धा से ओत – प्रोत है. इस गाने के संगीत ने लोगों को भक्ति के रस में झूमने पर मजबूर कर दिया है.

पवन ने दिखाए कई रूप
इस गाने के रिलिज के अवसर पर एक्टर और सिंगर पवन सिंह ने कहा कि ये भोले बाबा का आशीर्वाद है कि हमारे गानों को लोगों का प्यार मिल रहा है. सांग ‘काशी में शिव शंकर’ मेरे दिल के बेहद करीब है. इस गाने को काफी व्यापक रूप से बनाया गया है. ये मेरे लिए खास है. उन्होंने आगे कहा कि सारेगामा हम भोजपुरी के साथ मिलकर काम करना काफी अच्छा लगता है. आने वाले दिनों में हम इस कंपनी के माध्यम से कई फिल्में लाने वाले हैं. पावर स्टार ने कहा कि उम्मीद है कि फैंस इस गाने को इस साल का सबसे ज्यादा सुना जाने वाला गाना बनाएंगे.

यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा गाना
आपको बता दें कि ‘काशी में शिव शंकर’ को पवन सिंह ने गाया है. इतना ही नहीं इसके वीडियो में वो अलग- अलग रूपों में नजर आएं है. इस गाने के वीडियो में पवन के साथ सौम्या पांडे ने अभिनय किया है. इस गाने के संगीतकार भागीरथ पाठक और संगीतकार शुभम राज SBR हैं. सांग के निर्देशक रवि पंडित हैं, इसकी परिकल्पना दीपक सिंह ने की है. गाना रिलीज होने के साथ ही यूट्यूब के म्यूजिक सेक्शन में 16वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है.

यह भी पढ़ें-

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किन राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां और किसकी बढ़ेगी चुनौती, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 23 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This