Independence Day: जश्न-ए-आजादी के रंग में झूम उठा जम्मू-कश्मीर, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने फहराया तिरंगा

Must Read

Independence Day 2023: आज देश अपनी आजादी का 77वां वर्ष मना रहा है. पूरा देश 77वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में सराबोर है. 15 अगस्त के खास मौके पर जम्मू-कश्मीर में आज अलग ही माहौल है. हर कोई आजादी के इस महोत्सव में डूबा हुआ है. वहीं, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुनरुद्धार के बाद ऐतिहासिक घंटाघर का उद्घाटन किया.

आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर में श्रीनगर के लाल चौक पर भी इस बार राष्ट्रभक्ति से भरपूर नजारा देखने को मिल रहा है. यहां लोगों ने भारत माता की जयघोष के साथ तिरंगा फहराया. घाटी में जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाली गई. वहीं लाल चौक का घंटाघर भी तिरंगे की रोशनी में जगमग रहा.

इसके बाद स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर मंगलवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर के मुख्य समारोह बख्शी स्टेडियम में तिरंगा फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली. बताते चले कि पांच वर्ष बाद श्रीनगर का ऐतिहासिक बख्शी स्टेडियम एक बार फिर मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह की मेजबानी हुई. इस खास अवसर पर बड़ी संख्या में घाटी के लोग इस समारोह में सम्मिलित हुए.

ये भी पढ़ेंः देश सेवा के लिए जरूरी नहीं है हम सीमा पर जाकर लड़ें, भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय ने भगवान बुद्ध को यादकर कही ये बात

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This