Love Crime: पति के मर्डर की पत्नी ने रची साजिश, गुजरात में प्रेमी ने की हत्या, इटावा में खुला राज!

Must Read

शिवांग तिमोरी/इटावा: गुजरात के अहमदाबाद से सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जहां पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर उसके हत्या की खौफनाक साजिश रच डाली. पति अहमदाबाद में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था. जहां आरोपी प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी. बता दें कि पत्नी के प्रेमी ने ही वारदात को अंजाम दिया. फिर उसी ने मृतक के परिजनों को भी मौत की जानकारी दी. युवक की हत्या का खुलासा पत्नी और उसके प्रेमी की कॉल रिकॉर्डिंग सामने आने पर हुई.

जानिए क्या है मामला
आपको बता दें कि मृतक युवक उत्तर प्रदेश के इटावा का रहने वाला है. मृतक युवक हाकिम की हत्या उसके पत्नी का प्रेमी और उसका दोस्त दीपू ने की और उसी ने इसकी जानकारी परिजनों को दी. युवक की मौत पर परिजनों ने इटावा में जमकर हंगामा किया. युवक की हत्या का खुलासा पत्नी और उसके प्रेमी की कॉल रिकॉर्डिंग सामने आने पर हुआ.

ऐसे हुआ हत्या का खुलासा
दरअसल, 20 अगस्त की रात को मृतक हाकिम के साथी दीपू ने ही अपने दोस्त को मारकर सूचना परिजनों को दी. अहमदाबाद में पोस्टमार्टम के बाद बीते मंगलवार को इटावा जब शव आया तो मोबाइल फोन पर एक ऑडियो रिकॉर्डिंग में हाकिम की पत्नी और दीपू के बीच हाकिम की हत्या की साजिश का खुलासा हुआ.

इसके बाद परिजनों ने हाकिम के शव को इटावा के थाना ऊसराहार क्षेत्र में रख कर जाम लगाया और हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग करने लगे. इटावा पुलिस ने पूरी घटना को लेकर अहमदाबाद पुलिस से बात की, जिसके बाद हाकिम की पत्नी और उसके प्रेमी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. अहमदाबाद पुलिस इटावा आ रही है, जो दोनों को गुजरात लेकर जाएगी, जहां दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पति के मौत के बाद पत्नी व प्रेमी में क्या बातें हुई?

मृतक की पत्नी किरण: मर गयो

प्रेमी दीपू: बड़ी मुश्किल में मर पाया, आंखे मीच कर हमने गला दबा ही दिया.

मृतक की पत्नी किरण: यह बाते हमसे न करो मेरी हिम्मत उखड़ जाएगी, हमसे प्यार भरी बातें करो, हमे रोना तो पड़ेगा अगर रोएंगे नहीं तो शक हो जाएगा.

प्रेमी दीपू: मेरी बात सुन तेरे हम जिंदगी भर साथ रहेंगे, तेरे बच्चों को पढ़ाएंगे उनकी शादी करेंगे.

मृतक की पत्नी किरण: खेती की बात कर रहे बीघापुर वाली, अभी इतनी जल्दी कर देंगे तो आदमी को शक नहीं हो जाएगा.

प्रेमी दीपू: अभी नहीं जब चाहो कर दियो मेरे नाम, हमें तो अब तेरे घर ही रहना है, मेरे पूरे शरीर में कुछ नहीं हुआ बस मेरे हाथ कंप गए.

मृतक की पत्नी किरण: टूट-फूट तो नहीं हुई कुछ, टूट-फूट हो गई तो शक हो जाएगा, रस्सी हटा दी सब.

प्रेमी दीपू: सब हटा दिया, टूट-फूट कुछ नहीं हुई खटिया पर ही पड़ा रहा ऊपर, हमें ही जाने हम न मार पाते तो वो हमें मार देता, पूरी ताकत लगा दी उसने.

मृतक की पत्नी किरण: अब उसे छूना नहीं उसे अगर बेहोश होगा तो एक बार चेक कर लो, अगर सुबह तक ऐसे ही रहा तो ठीक है, गेट न लगाना, वरना शक हो जाएगा.

ये भी पढ़ेंः दिल्ली NCR समेत UP में मौसम विभाग की चेतावनी, इन जिलों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This