Film Review: सीरिया में धार्मिक ठेकेदारों के बीच फंसी लड़की, रेस्क्यू मिशन की कहानी है ‘The Freelancer’

Must Read

The Freelancer Review: आजकल देशभक्ति फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते नजर आ रही हैं. ऐसी फिल्मों से दर्शक खुद को कनेक्ट कर पाते हैं, क्योंकि इन फिल्मों की कहानियां पर्दे के हीरो को नहीं, बल्कि हमारे देश के हीरो, सेना के जवानों के शौर्य को दर्शाती हैं. हाल ही में एक ऐसी ही सीरिज ‘द फ्रीलांसर’ डिस्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ हुई है. आपको बता दे कि ये सीरीज़ सच्ची घटना पर आधारित है. ‘द फ्रीलांसर’ का अभी फ़िलहाल 4 ही एपिसोड रिलीज़ किया गया है.

इस सीरीज़ में मोहित रैना, अनुपम खेर, सुशांत सिंह, आयशा रजा मिश्रा और कश्मीरा परदेशी ने अपनी दमदार एक्टिंग से जान डाली है. भाव धुलिया ने इसका निर्देशन किया है. ‘स्पेशल 26’ एस एस धोनी और बेबी जैसी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने वाले नीरज पांडेय इस सीरीज के क्रिएटर हैं. यह सीरीज शिरीष थोटे की किताब ‘अ टिकिट टू सीरीया’ पर आधारित है.

कहानी
सीरीज ‘द फ्रीलांसर’ की कहानी एक रेस्क्यू ऑपरेशन की है. इसकी कहानी आलिया नाम की लड़की के इर्द गिर्द घूमती है. जिसकी नई-नई शादी हुई रहती है. इस्लाम के नाम पर वो सीरिया जाकर फंस जाती है. आलिया वहां से भागने की पूरी कोशिश करती है. उसे वहां से वापस लाने के लिए द फ्रीलांसर’ यानी मोहित रैना को जिम्मेदारी दी जाती है. इसमें उनकी मदद करते हैं डॉ. आरिफ खान यानी अनुपम खेर. अविनाश उस लड़की को बचा पाते हैं या नहीं, इसके लिए आपको सीरीज को देखना होगा.

एक्टिंग
महादेव से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाले मोहित रैना ‘द फ्रीलांसर’ की भूमिका में एकदम फिट बैठ रहें हैं. इससे पहले भी वो ऐसा ही किरदार ‘उरी- द सर्जिकल’ में भी कर चुके हैं. मोहित रैना ने अपनी शानदार एक्टिंग से इस सीरीज़ में जान डाली है. अनुपम खेर भी डॉ खान के रोल में जबरदस्त नदर आ रहें है. हालांकि अनुपम खेर ने इससे पहले नीरज पांडेय की सीरीज और फिल्मों में ऐसे किरदार निभा चुके हैं. दर्शकों को उनका ये रोल काफी पसंद आ रहा है. वहीं, बाकी किरदारों की बात करें तो सुशांत और कश्मीरा की भी दमदार एक्टिंग से ये सीरीज़ और भी अच्छी बनकर निकली है.

रिव्यू
सच्ची घटना पर आधारित सीरीज के रिव्यू की बात करें तो अभी तक के इसके 4 एपिसोड काफी दमदार है. दर्शकों को अब बाकी के एपिसोड्स का बेसब्री से इंतजार है. सीरीज के सभी कास्ट की एक्टिंग का कोई जवाब नहीं है. निर्देशक भाव धुलिया का भी डायरेक्शन का नेक्स्ट लेवल देखने को मिला है. ओवरआल ये एक अच्छी थ्रिलर सीरीज़ है जिसमें आपको काफी सस्पेंस भी देखने को मिलेगा. दर्शक इसे अपने घर बैठे एन्जॉय कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Name Astrology: बहुत इमोशनल होते हैं X अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोग, जानिए स्वभाव

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This