PM Modi MP Visit: जन्मदिन से पहले मध्य प्रदेश आएंगे पीएम मोदी, देंगे ये बड़ी सौगात

Must Read

PM Modi MP Visit: पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन के मौके पर मध्य प्रदेश आए थे और यहां कई बड़ी सौगात दी थी. वहीं पीएम मोदी इस बार अपने जन्मदिन के ठीक पहले मध्य प्रदेश के दौरे पर आने वाले हैं. बताया जा रहा है पीएम मोदी एमपी को करोड़ों की परियोजनाओं की सौगात देंगे. जानिए पूरा कार्यक्रम…

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर को मध्य प्रदेश के सागर जिले में आएंगे. जहां वे बीना स्थित बीपीसीएल में पेट्रो केमिकल परिसर में 50 हजार करोड़ रुपए की लागत से होने वाले निवेश का भूमि-पूजन करेंगे. यह जानकारी के सूबे के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने दी है.

बताया जा रहा है कि बीपीसीएल इस परियोजना पर लगभग 50 हजार करोड़ रुपए खर्च करेगी. इसके लिए राज्य शासन द्वारा बीपीसीएल को टैक्स में छूट और सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. ज्ञात हो कि बीपीसीएल की रिफायनरी साल 2011 से एमपी में कार्यरत है. जिसका अब विस्तारीकरण कर पेट्रो केमिकल का निर्माण भी किया जाएगा.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पेट्रो केमिकल कॉम्प्लेक्स से 15 हजार लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा और 2 लाख से अधिक व्यक्तियों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार उपलब्ध होगा.

जानिए पीएम मोदी का कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बीपीसीएल फैक्ट्री में प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे. इसके बाद सभा स्थल पर मौजूद व्यक्तियों को संबोधन देंगे.

ये भी पढ़ेंः देश का नाम इंडिया या भारत, मायावती की पहली प्रतिक्रिया आई सामने; जानिए समर्थन किया या विरोध

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This