Ajab Gajab: ये कैसा सिक्योरिटी गार्ड, जिसका सिर ही नहीं; फोटो देख हो जाएंगे हैरान

Must Read

Ajab Gajab News: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ऐसी तस्वीरें देखने को मिलती हैं, जिस पर यकीन करना भी मुश्किल हो जाता है. इसी बीच इंटरनेट एक ऐसी अजीबोगरीब तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देखकर लोग काफी डर गए हैं. दरअसल, इस वायरल तस्वीर में एक सिक्योरिटी गार्ड नजर आ रहा है, जिसका सिर गायब है. रात के वक्त किसी व्यक्ति ने ये तस्वीर ली और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसे देखने के बाद लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहें हैं. आइए जानते हैं इस फोटो का सच.

खौफनाक है तस्वीर
इंटरनेट पर वायरल इस फोटों में आप देख सकते हैं कि सिक्योरिटी गार्ड अपार्टमेंट या किसी दुकान की निगरानी कर रहा है. वह रात के समय कुर्सी पर अपने दोनों हाथों को फोल्ड करके बैठा हुआ है. ये तस्वीर देखने में इसलिए खौफनाक लग रही है, क्योंकि सिक्योरिटी गार्ड का सिर कहीं नजर नहीं आ रहा है. अगर गार्ड अपना सिर पीछे टिकाया भी होगा, तब भी उसका थोड़ा हिस्सा दिखाई देना चाहिए, लेकिन इस फोटो को देखने के बाद लग रहा कि उस गार्ड का सिर है ही नहीं. लोगों भी इसे लेकर कई तरह के सवाल किए हैं, कि कहीं ये कोई भूत तो नहीं?

ये भी पढ़ें- अजब-गजब परंपरा! यहां शादी के बाद दूल्हे की हुई विदाई, रोता रहा लड़का; हंसती रही दुल्हन

लोगों ने शेयर किया एक्सपीरियंस
एक यूजर ने इस फोटो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म reddit पर जारि किया है. इस खौफनाक तस्वीर को देखने के बाद कई लोगों ने अपना रिएक्शन दिया है. एक यूजर ने लिखा है, “मैंने अपने ऑफिस में कुछ लोगों को इस तरह से सोते हुए देखा है. ये देखकर तो मेरा दिमाग भी चकरा जाता है.” दूसरे यूजर ने कहा, ‘उसने अपना सिर पीछे की ओर झुका लिया है, इसलिए आप इसे इस एंगल से नहीं देख सकते हैं.” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “एक बार जब मैं ड्राइविंग कर रहा था तो एक को-वर्कर ने ऐसा ही कुछ किया था. उसकी पीठ सीट के साथ बिल्कुल सही पॉश्चर में थी. वो किसी दूसरी तरफ या आगे की तरफ नहीं झुका था. वो सो गया था और उसकी गर्दन झुक गई थी.”

लोगों ने किए अलग-अलग दावे
इस तस्वीर को देखकर यूजर्स अलग-अलग दावा कर रहे हैं. कुछ लोगों ने कहा कि, लाइक और ज्यादा से ज्यादा इंगेजमेंट्स बढ़ाने के लिए, किसी ने इसे इंटरनेट पर एडिट करके पोस्ट किया है. वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि गार्ड ने अपना सिर पीछे की तरफ ज्यादा झुका लिया है और ऐसी एंगल से फोटो ली गई है कि उसमें उसका सिर नजर नहीं आ रहा है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This