‘केंद्र सरकार को G20 सम्मेलन में उठाना चाहिए था चीन का मुद्दा’, AAP सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर साधा निशाना

Must Read

G20 Summit In Delhi: 9 और 10 सितंबर को देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित जी20 में केंद्र सरकार पर चीन का मुद्दा नहीं उठाने पर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने सरकार पर निशाना साधा है. गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे आप सांसद संजय सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने एएनआई से बात करते हुए कहा, “चीन का मुद्दा भारत को उठाना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हुआ फिर भी, जिस तरह से जी20 का आयोजन किया गया इससे भारत की साख पूरी दुनिया में बढ़ी है इसके लिए मैं प्रधानमंत्री जी और केंद्र सरकार के मंत्रियों को बधाई देता हूं.”

इसी के साथ संजय सिंह ने कश्मीर में हुए अनंतनाग एनकाउंटर को लेकर भी केंद्र की मोदी सरकार को घेरा. उन्होंने इस विषय को राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा बताया. इसी के साथ उन्होंने कहा अनंतनाग में शहीद हुए जवानों को मैं नमन करता हूं. संजय सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने हमेशा इस बात का जिक्र किया है कि कश्मीर से आतंकवाद खत्म हो गया है, लेकिन अगर आतंकवाद खत्म हो गया है तो सेना के ऊपर ये हमले कैसे हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को जवाद देना चाहिए, लेकिन अभी तक इस मामले पर एक छोटा सा ट्वीट भी नहीं आया है.

सनानतन धर्म पर क्या बोले आप सांसद
उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म वाले विवादित बयान को लकर कहा कि इन दिनों देश में मेरा और मेरी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का एक ही संदेश है कि इंसान का इंसान से भाईचारा हो. यही पैगाम लेकर हम चल रहे हैं. किसी भी धर्म के बारे में किसी भी धार्मिक ग्रंथ के बारे में किसी को भी कोई टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है. आम आदमी पार्टी किसी भी ऐसे कृत्य का समर्थन नहीं करती है.

विपक्षी गठबंधन को लेकर क्या बोले आप सांसद
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि इंडिया गठबंधन धीरे धीरे विस्तार ले रहा है. इसके विस्तार से बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काफी दिक्कत है. देश को भारत और हिन्दुस्तान ये नाम अंग्रेजों ने नहीं दिया है. आप सांसद ने कहा कि ये हमारी परंपरा का हिस्सा रहा है. भारत के संविधान में 900 बार इंडिया शब्द का प्रयोग किया गया है. यही वजह है कि इंडिया गठबंधन का नारा ‘जुड़ेगा भारत जीतेगा इंडिया’ दिया गया है.

यह भी पढ़ें-

‘देश नहीं करेगा माफ..’ सनातन धर्म मामले में विपक्ष पर बरसे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, जानिए क्या कहा

Latest News

08 November 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

08 November 2026 Ka Panchang: : 8 नवंबर 2026 को कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी और रविवार...

More Articles Like This