PM Modi Birthday: पीएम मोदी का जन्मदिन आज, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी बधाई

Must Read

PM Modi Birthday: पीएम नरेंद्र मोदी का आज 73वां जन्मदिन है. पीएम मोदी के जन्मदिन को विशेष बनाने के लिए आज देश भर में भारतीय जनता पार्टी तमाम कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है. पीएम मोदी अपने जन्मदिन के विशेष अवसर पर आज द्वारका में नए अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर ‘यशोभूमि’ के प्रथम भाग का उद्घाटन करेंगे. इसी के साथ वो विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ करेंगे.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी पीएम मोदी को बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बधाई दी. उन्होंने अपने एक्स प्रोफाइल पर लिखा, “भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. मेरी शुभेच्छा है कि अपनी दूरगामी दृष्टि तथा सुदृढ़ नेतृत्व से आप ‘अमृत काल’ में भारत के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करें. मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदा स्वस्थ और सानंद रहें तथा देशवासियों को अपने अप्रतिम नेतृत्व से लाभान्वित करते रहें.”

गृहमंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी को दी बधाई
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए लिखा, “नए भारत के शिल्पकार मोदी जी ने हमारे देश की प्राचीन विरासत के आधार पर एक भव्य और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखने का काम किया है. चाहे संगठन हो या सरकार, मोदी जी से हम सभी को सदैव “राष्ट्रहित सर्वोपरि” की प्रेरणा मिलती है. ऐसे अद्वितीय नेता के मार्गदर्शन में देशसेवा का अवसर मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है. हैपी बर्थडे मोदी जी!”

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने एक्स प्रोफाइल पीएम मोदी को शुभकामनाएं देते हुए लिखा,” माँ भारती के परम उपासक, ‘नए भारत’ के शिल्पकार, ‘विकसित भारत’ के स्वप्नद्रष्टा, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के प्रति संकल्पित, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए आपका समर्पण और विजन अतुलनीय है. प्रभु श्री राम की कृपा से आपको दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हो, आपका यशस्वी नेतृत्व हम सभी को प्राप्त होता रहे, यही प्रार्थना है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This