Singham Again: अजय देवगन के फैंस के लिए खुशखबरी! सिंघम अगेन की शूटिंग शुरू

Must Read

Singham Again: अजय देवगन (Ajay Devgn) के फैंस के लिए खुशखबरी है. अजय देवगन स्टारर फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) की शूटिंग शुरु हो चुकी है. जल्द ही डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) अपनी अगली फिल्म सिंगम अगेन को लेकर आ रहे हैं. दरअसल, फिल्म में कास्ट सभी स्टार्स ने इसकी ऑफिशियल घोषणा भी कर दी है. इस फिल्म में अजय देवगन समेत तमाम सितारे नजर आने वाले हैं. जानकारी के मुताबिक फिल्म को 15 अगस्त 2024 को रिलीज किया जाएगा.

जानिए कब से शूटिंग हुई शुरू
दरअसल, फिल्म की शूटिंग 16 सितम्बर को शुरू की गई. इस दौरान सेट पर पूजा की गई. तस्वीर को साझा करते हुए अजय देवगन ने एक्स कर लिखा, “12 साल पहले हमने भारतीय सिनेमा को इसका सबसे बड़ा सिनेमाई कॉप यूनिवर्स दिया था. इतने साल में हमें जो प्यार मिला, उससे हमारी ताकत मजबूत हुई है और सिंघम परिवार बड़ा हो गया है. आज हम अपनी फ्रेंचाइजी को आगे ले जाने के लिए एक साथ आए हैं. सिंघम अगेन के साथ.”

वहीं, फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फोटो साझा करते हुए लिखा, “सिंघम, सिंघम रिटर्न्स, सिम्बा, सूर्यवंशी. 12 साल पहले, जब हमने सिंघम बनाई थी, तो हमने कभी नहीं सोचा था कि ये एक कॉप यूनिवर्स में बदल जाएगी. आज हम सिंघम अगेन की शूटिंग शुरू कर रहे हैं. हमारी पुलिस फ्रेंचाइजी की 5वीं फिल्म है. इसमे हम अपनी जान लगा देंगे. बस आपके प्यार और दुआ की ज़रूरत है.”

अपनी शुभकामनाएं भेज रहा हूं…जय महाकाल: अक्षय
बता दें, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) भारत से बाहर होने के कारण सिंघम अगेन की टीम में शामिल नहीं हो पाए. इसका अफसोस जताते हुए अक्षय ने अपने X अकाउंट पर शूटिंग की तस्वीर शेयर करते हुए X किया, “फिलहाल, मैं देश में नहीं, व्यक्तिगत रूप से फ्रेम से गायब हूं, लेकिन पूरी तरह से आत्मा से वहीं हूं. सिंघम अगेन के सेट पर आप लोगों के साथ जुड़ने का इंतजार नहीं कर सकता. अपनी शुभकामनाएं भेज रहा हूं… जय महाकाल!”

आपको बता दें कि पूजा के दौरान सेट पर रणवीर सिंह भी मौजूद थे. उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “शुभारंभ. रोहित शेट्टी कॉप यूनिवर्स के मेरे सबसे पसंदीदा किरदारों में से एक सिम्बा को सिंघम अगेन में दोबारा दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हूं. हम अपनी नई यात्रा के लिए आपका प्यार और आशीर्वाद चाहते हैं.”

Latest News

Budget 2026: CM योगी बोले- ‘अर्थव्यवस्था को तेजी से आगे बढ़ाने में सहायक होगा यह बजट’

Budget 2026: रविवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण ने केंद्रीय बजट प्रस्तुत किया. इस बजट को लेकर मुख्यमंत्री...

More Articles Like This