Sensex Opening: लाल निशान पर शेयर बाजार हुआ शुरू, 500 अंक टूटा सेंसेक्‍स, निफ्टी 20,000 के नीचे   

Must Read

Share Market:  ग्लोबल बाजार से कमजोर संकेतों के बीच बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. आज सेंसेक्स 500 अंको की गिरावट के साथ 67011 के लेवल पर ट्रेड करते दिखा, जबकि निफ्टी गिरावट के बाद फिसलकर 20000 के नीचे पहुंच गया. आईओबी के शेयरों में चार प्रतिशत जबकि एचडीएफसी के शेयरों में तीन प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. सुबह 9 बजकर 37 मिनट पर सेंसेक्स 394.58 (0.58%) अंकों की गिरावट के बाद 67,202.26 और निफ्टी 113.96 (0.57%) अंक कमजोर होकर 20,019.35 के स्तर पर कारोबार करता दिखा.


सेंसेक्स की कंपनियों में से एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, भारती एयरटेल और इंफोसिस नुकसान के साथ खुले, जबकि आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड, एलएंडटी, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक बढ़त के साथ खुले. एचडीएफसी बैंक के शेयरों में बुधवार को तीन प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This