NEET SS 2023: इस दिन होगी नीट एसएस की परीक्षा, natboard.edu.in से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Must Read

NEET SS Admit Card 2023: नीट सुपरस्पेशलिटी कोर्स 2023 परीक्षा के प्रवेश पत्र आज जारी किया जा सकता है, जिसकी परीक्षा देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 29 और 30 सितंबर, 2023 को आयोजित की जाएगी. ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने नीट सुपरस्पेशलिटी कोर्स के लिए रजिस्‍ट्रेशन किया है, वे एनबीई की आधिकारिक साइट natboard.edu.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

आपको बता दें कि नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज, नई दिल्ली 22 सितंबर, 2023 को नीट एसएस एडमिट कार्ड 2023 जारी करेगा. वहीं, इसकी परीक्षा दो पालियों में में होगी, जिसमें पहली पाली सुबह 9 बजे से 11.30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी.

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

·  उम्‍मीद्वार अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाए.

·  यहां होम पेज पर उपलब्ध NEET SS एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें.

·  लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.

·  आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा.

·  एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें.

·  आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

Latest News

80th Independence Day: ‘ध्वजारोहण से लेकर वंदे मातरम तक, लाल किले पर पहली बार हुई ये 6 चीजें

80th Independence Day Theme: आज भारत 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. हर साल की तरह इस बार भी...

More Articles Like This