भगीरथ के लिए उजमा से उर्मिला बनी प्रेमिका, घरवाले बने प्यार के दुश्मन; जानिए मामला

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जनपद के रहने वाले दो प्रेमियों की अनोखी शादी बरेली में हुई. इस मामले में मजहब की दीवार राह का रोड़ा बन रही थी. प्रेमी प्रेमिका दो सालों से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे. दोनों अलग-अलग धर्म से थे, जिस वजह से परिवार की सहमति शादी के लिए नहीं थी. लिहाजा दोनों ने शादी करने के लिए ऐसा कदम उठाया जो चर्चा का विषय बन गई.

आपको बता दें कि प्रेमी हिंदू था और प्रेमिका मुस्लिम समाज से थी, ऐसे में प्रेमी को पाने के लिए मुस्लिम उजमा ने अपना धर्म परिवर्तन किया. इसके बाद वो हिंदू धर्म अपनाकर उर्मिला बन गई और अपने प्रेमी भगीरथ से शादी की.

जानिए पूरा मामला
दरअसल, प्रेमिका उजमा पीलीभीत की निवासी है, जो उर्मिला बनकर मंदिर में अपने प्रेमी से शादी की. भगीरथ और उर्मिला एक ही गांव के रहने वाले हैं. वहीं, दोनों एक दूसरे से पिछले 2 सालों से प्रेम कर रहे थे. अपने प्यार को पाने के लिए प्रेमिका ने धर्म परिवर्तन कर के उर्मिला बन गई और हिंदू रीति रिवाज से अपने प्रेमी से शादी की. हालांकि इस प्रेम को लेकर लड़की घरवालों ने उसपर तमाम प्रकार की बंदिशें लगा दी.

आपको बता दें कि प्रेमी और प्रेमिका ने अपने बालिग होने का प्रमाण दिखाया, जिसके बाद बरेली के एक मंदिर में पुजारी ने उजमा का गंगाजल, गौमूत्र से शुद्धिकरण कराया इसके बाद दोनों की शादी कराई. उजमा ने धर्म बदलने के बाद अपना नाम उर्मिला रख लिया. दोनों ने एक दूसरे के साथ जीने और मरने की कसमे खाईं. वहीं, अपने प्रेम भगीरथ के लिए उजमा ने उर्मिला बनकर सात फेरे लिए.

यह भी पढ़ें-

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This