अब सनी के हाथों में हैं आमिर खान की पतवार, क्या Lahore 1947 की नइया को लगा पाएंगे पार?

Must Read

Lahore 1947 Film: गदर2 (Gadar 2) से पहले पिछले कुछ साल से सनी देओल का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं चल रहा था, लेकिन गदर 2 की सफलता ने उनके फिल्मी करियर को दोबारा से वापस पटरी पर ला दिया है. बताया जा रहा है कि गदर 2 के शानदार कलेक्शन को देखते हुए आमिर खान भी बहती गंगा में हाथ धोने की तैयारी कर रहे हैं.

दरअसल, मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर ने अपने इंस्टा अकाउंट पर सनी देओल के साथ अपनी नई फिल्म “लाहौर 1947” की घोषणा कर दी है. इसके बाद ये चर्चा हो रही है कि सनी देओल के सहारे लाहौर 1947 के निर्माता बड़ी सफलता पाना चाहते हैं.

इंस्टा अकाउंट पर जाहिर की खुशी
आमिर ने अपने इंस्टा अकाउंट से फिल्म की अनाउंसमेंट करते हुए अपनी खुशी जाहिर की. दरअसल, इस फिल्म में सनी देओल मुख्य किरदार में नजर आएंगे. वहीं, आमिर इस फिल्म को केवल प्रोड्यूस करेंगे. इस फिल्म के डायरेक्टर सनी देओल की फिल्म ‘घायल’, ‘घातक’ और ‘दामिनी’ डायरेक्ट करने वाले राजकुमार संतोषी हैं. अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि इस बार ये तिगड़ी बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करती है.

राजकुमार संतोषी करेंगे डायरेक्ट
इंस्टाग्राम पर फिल्म की अनाउंसमेंट करते हुए आमिर ने लिखा, “मैं और आमिर खान प्रोडक्शन की पूरी टीम इस बात का ऐलान करने के लिए बेहद एक्साइटेड और खुश है कि हमारी अगली फिल्म राजकुमार संतोषी डायरेक्ट करेंगे, जिसमें सनी देओल हैं. ये फिल्म ‘लाहौर 1947’ है. सनी देओल और मेरे पसंदीदा डायरेक्टर राजकुमार संतोषी के साथ काम करने जा रहे हैं. हमें इस नए सफर के लिए आपकी दुआओं की जरूरत है.”

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This