प्रकृति का अनोखा नजारा: कहीं ज्वालामुखी के लावे का नीला रंग तो कहीं खूनी ग्लेशियर, देख हो जाएंगे मंत्रमुग्‍ध

Must Read

Interesting facts: कुदरत का अपना एक बेहद ही खूबसूरत नजारा होता है. कभी-कभी आसमान में छाए बादलों का एक अनोखा ही नजारा देखने को मिलता है जैसे मानो वो आपस मे उछल कूद मचा रहे हो. वहीं, कभी कहीं ज्वालामुखी के लावे का नीला रंग तो कभी कहीं खूनी ग्लेशियर. इस अतरंगी दुनिया में कभी-कभी कुछ पक्षियां ऐसी होती हैं कि वह जब आसमान में उड़ती हैं तो एक खास ही दृश्‍य देखने को मिलता है. शायद इसीलिए कहा जाता है कि दुनिया तेरे रूप निराले.

दुनिया का नजारा हमेशा एक सा नही होता. पृथ्वी पर मौजूद तथ्य ही हैं जो अपने विचित्र रंगों की वजह से सदैव हमें आकर्षित करते रहते हैं. ऐसे में ही आज हम ऐसे ही कुछ अजब-गजब दुनिया के बारे में आपको बताने जा रहे है जो जिससे देखकर आप मनमोहित हो जाएंगे. जो चलिए जानते है.

 

खूनी ग्लेशियर

अंटार्टिका में कहीं कहीं सफ़ेद ग्लेशियर के नीचे से आयरन ऑक्साइड से भरा पानी का स्रोत बहता है, जिसके वजह से ऐसा लगता है कि मानो इस ग्लेशियर से खुन की नदी बह रही हो.

black sun

ब्लैक सन

क्या आपने कभी काला सूरज देखा है? जी हा. आपको बता दें कि यह कोई सूर्यग्रहण नहीं है, बल्कि पलायन करते पंछी हैं जो हर वर्ष डेनमार्क से दक्षिण यूरोप जाते हैं. इस दौरान एक समय पंक्षियों का ये पूरा झुंड सूरज को भी ढक देती हैं और गोल घेरे में चलती हैं.

ब्लू लावा

इंडोनेशिया में स्थित यह ज्वालामुखी नीले रंग का लावा उत्सर्जित करता है. बता दें कि इस ज्वालामुखी में से मीथेन गैस निकलती है और इस ज्वालामुखी का भी बहुत अधिक होता है, जिसके वजह से से यह बाहर आने पर भी नीले रंग का दिखाई देता है.

रेनबो ट्री

ऑस्ट्रेलिया में पाए जाने वाला एक ख़ास किस्म का युकैलिप्टस का पेड़ एक विचित्र क्वालिटी दिखाता है. बता दें कि इसका तना भूरे रंग का ना होकर रंग-बिरंगा होता है, जो देखने में बेहद ही खूबसूरत लगता है.

टेक्नीकलर पहाड़

दरअसल, ये पहाड़ चीन में हैं. इस पहाड़ के तत्‍वों में अलग-अलग किस्म के मिनरल मौजूद होते है. इसी वजह से इन पहाड़ी की मिटटी अलग रंग की है. यही वजह है कि ये टेक्नीकलर लगते हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This