APJ Abdul Kalam Birth Anniversary: मिसाइल मैन के अनमोल विचार, मुश्किलों में दिखाते हैं नई राह

Must Read

APJ Abdul Kalam Birth Anniversary:  भारत के 11वें राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती हर साल 15 अक्टूबर को मनाई जाती है. बता दें कि अब्‍दुल कलाम एक महान विचारक, लेखक होने के साथ ही एक महान वैज्ञानिक भी थे. महान वैज्ञानिक डॉ. अब्‍दूल कलाम ने पूरी दुनिया में भारत का नाम रौशन किया. जिसके बाद से ये मिसाइल मैन कहे जाने लगे.

डॉ. कलाम का पूरा जीवन ही आदर्श और प्रेरणा स्त्रोत है. ऐसे में चलिए जानते है उनके कुछ महान विचारों के बारे में जो आपके जीवन के मुश्किलों को आसान बनाने में आपकी मदद कर सकता है.

 

डॉ कलाम के प्रेरणादायी क्वोट्स

“सपने वो नहीं होते जो हम सोते में देखते हैं, बल्कि सपने वो होते हैं जो हमें सोने ही नहीं देते.”

“जीवन में हमें कभी किसी से हार नहीं माननी चाहिए और समस्या को हमें हरा सके उन्‍हें ऐसी अनुमति नहीं देनी चाहिए.”

“दुनिया में किसी को हराना बहुत ही आसान है, लेकिन किसी को जीतना बहुत ही मुश्किल है.”

“पहली बार जीत मिलने पर हमें आराम नहीं करना चाहिए. क्‍योंकि यदि दूसरी बार हार गए तो लोग बोलेंगे कि पहली बार तुक्के से जीत गए थे.”

“विज्ञान मानवता के लिए एक खूबसूरत तोहफा है, हमें इसे बिगाड़ना नहीं चाहिए.”

“जानिए कि आप कहां जा रहे हैं. दुनिया में सबसे बड़ी बात यह नहीं जानना है कि हम कहां खड़े हैं और किस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.”

“यदि तुम सूरज की तरह चमकना चाहते हो, तो सबसे पहले सूरज की तरह जलो.”

“जब आपकी आशाएं, सपने और लक्ष्य धराशायी हो जाते हैं, तो मलबे के बीच खोज करें, आपको खंडहर में छिपा एक सुनहरा मौका मिल सकता है.”

“देश का सबसे अच्छा दिमाग कक्षा की आखिरी बेंच पर भी पाया जा सकता है.”

“अगर आप वक्‍त की रेत पर अपने पैरों के निशान छोड़ना चाहते हैं, तो अपने पैरों को मत खींचो.”

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This