UP Weather Update: खिली-खिली धूप के बीच यूपी में ठंड की दस्तक, धीरे-धीरे बढ़ने लगी सर्दी; जानिए मौसम का हाल

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP Weather Update News In Hindi: उत्तर प्रदेश के मौमस में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिल रहा है. आए दिन तापमान में गिरावट देखने को मिल रहा है. जिससे सुबह-शाम हल्की ठंड का एहसास हो रहा है. फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है. मौसम विभाग की मानें तो हल्के बादलों के बीच सुबह 3 बजे से 6 बजे तक हल्की धुंध दिखाई देगी. हालांकि पूरे प्रदेश में कहीं भी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है. आइए जानते हैं आज के मौसम का हाल…

आज का मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक फिलहाल 5 दिनों तक पूरे प्रदेश में मौसम ऐसे ही शुष्क रहेगा. सुबह-शाम हल्के बादलों के बीच धुंध दिखाई देगी. हालांकि दिन के समय में तेज धूप के चलते मौसम साफ रहेगा. फिलहाल गोरखपुर, वाराणसी, आगरा, सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा में भी मौसम शुष्क बना हुआ है. यहां कोई खास बदलाव नहीं हुआ है.

जानिए तापमान
मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रदेश में पिछले 24 घंटे में सर्दी ने जोरदार दस्तक दी है. इस वजह से तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिला है. उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से लेकर 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रह रहा है. वहीं न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है. बता दें कि पिछले एक हफ्ते में यूपी का सबसे ठंडा जिला मेरठ है. यहां इस साल का अब तक का सबसे कम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं अलीगढ़, झांसी, वाराणसी और प्रयागराज में भी न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है.

जानिए अगले 5 दिनों के मौसम का हाल
मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल ठंडी हवाएं चलने की संभावना है. जिसके चलते तापमान में गिरावट देखने को मिलेगा. मौसम में सोमवार से एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है. आगामी पांच दिनों में प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. सुबह-शाम हल्की ठंड तो दिन में अच्छी धूप निकलेगी.

ये भी पढ़ेंः Navratri Kalash Visarjan: नवरात्रि के आखिरी दिन इस विधि से करें कलश विसर्जन, भरी रहेगी तिजोरी

Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This