भाजपा की पदयात्रा: CM योगी बोले- सपा के ‘बबुआ’ को कोई समझाए कि लोकतंत्र में बदला नहीं, बदलाव होता है

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bjp Padyatra: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि लोकतंत्र में बदला नहीं, बल्कि बदलाव होता है और यह बदलाव जनता अपने मताधिकार से तय करती है.

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के मंच से सीएम योगी ने कहा कि दिल्ली में सपा अध्यक्ष का बयान लोगों ने पढ़ा होगा. उनका बयान काफी अजीब था. उन्होंने कहा था कि आने वाली पीढ़ी लाठी की हर चोट और हर जख्म का बदला लेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा के ‘बबुआ’ को कोई समझाए कि लोकतंत्र में बदला नहीं, बदलाव होता है.

सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2014 में देश की जनता ने बदलाव किया और वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश की जनता ने अपना फैसला सुनाया. यह बदलाव की ताकत कांग्रेस या समाजवादी पार्टी के पास नहीं, बल्कि जनता के पास है. सीएम ने यह भी कहा  पिछले तीन लोकसभा चुनावों में जितनी सीटें कांग्रेस की आई उससे कहीं अधिक भाजपा 2024 लोकसभा में अकेले ले आई. यही हाल सपा का उत्तर प्रदेश में है.

भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार को गोरखपुर पहुंचे है. महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं. पदयात्रा के जरिए भाजपा गोरखपुर में अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रही है. इसमें प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और सहयोगी दलों के प्रमुख शामिल हो रहे हैं.

Latest News

ट्रंप को एक और बड़ा झटका, भारत विरोधी बयानबाजी करने वाले लिंडसे ग्राहम की बहन भी हारीं चुनाव

New Delhi: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव के नतीजों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका लगा है. इस बीच कंसास...

More Articles Like This