ट्रंप को एक और बड़ा झटका, भारत विरोधी बयानबाजी करने वाले लिंडसे ग्राहम की बहन भी हारीं चुनाव

Must Read

New Delhi: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव के नतीजों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका लगा है. इस बीच कंसास की सीट पर ऐतिहासिक उलटफेर हुआ है. यहां करीब 94 साल बाद डेमोक्रेटिक पार्टी ने जीत दर्ज की है. डेमोक्रेट एडम हैमिल्टन ने रिपब्लिकन के रोजर मार्शल को हराया है. इसके अलावा अमेरिका के सबसे बड़े राज्य टेक्सास में डेमोक्रेटिक पार्टी ने 36 साल बाद गवर्नर का पद जीत लिया है. साथ ही 33 साल बाद डेमोक्रेटिक पार्टी ने यहां अपना पहला सिनेटर चुनाव भी जीता है.

डार्लिन ग्राहम को हरा दिया

साउथ कैरोलिना की सीनेट सीट पर डेमोक्रेट्स के उम्मीदवार एनी एंड्रयूज ने रिपब्लिकन सीनेटर डार्लिन ग्राहम को हरा दिया है. डार्लिन ग्राहम को इस साल उनके दिवंगत भाई और लंबे समय तक सीनेटर रहे लिंडसे ग्राहम की जगह नियुक्त किया गया था. लिंडसे ग्राहम भारत विरोधी बयानबाजी करते रहते थे. डेमोक्रेट्स उम्मीदवार एंड्रयूज पेशे से एक पीडियाट्रिशियन है, जिन्होंने डार्लिन ग्राहम को हराया है.

कोई डेमोक्रेटिक सीनेटर होगा

इस तरह से 20 साल में पहली बार साउथ कैरोलिना की सीनेट सीट पर कोई डेमोक्रेटिक सीनेटर होगा. जहां दो साल पहले ट्रंप ने साउथ कैरोलिना में 17 प्रतिशत से अधिक के अंतर से जीत हासिल की थी. गवर्नर हेनरी मैकमास्टर ने जुलाई में पूर्व प्रशासक डार्लिन ग्राहम को उस वक्त सीनेटर नियुक्त किया था, जब साउथ कैरोलिना के लंबे समय तक सीनेटर रहे लिंडसे ग्राहम का जुलाई 2026 में निधन हो गया था. वे  5 बार के सीनेटर रह चुके थे.

भारत की बार-बार आलोचना

अमेरिकी रिपब्लिकन दिवगंत सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने रूसी कच्चे तेल की खरीद पर भारत की बार-बार आलोचना की थी. उन्होंने भारत पर यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध में मदद करने का आरोप लगाया था. उन्होंने धमकी भी दी थी कि अमेरिका उन देशों पर 500 फीसदी का टैरिफ लगाएगा, जो रूस से तेल खरीदता है.

इसे भी पढ़ें. भाजपा की पदयात्रा: CM योगी बोले- सपा के ‘बबुआ’ को कोई समझाए कि लोकतंत्र में बदला नहीं, बदलाव होता है

Latest News

दुनिया में तेल संकट के बीच ईरान ने दी गुड न्यूज, भारत के लिए खुला होर्मुज का गेट

Indian Ship In Hormuz: पश्चिम एशिया में बढ़ते रणनीतिक तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही पर लगे...

More Articles Like This