Indian Navy Recruitment 2023: बिना परीक्षा Indian Navy में ऑफिसर बनने का अंतिम मौका आज, फटाफट करें आवेदन

Must Read

Indian Navy Recruitment 2023: भारतीय नौसेना में अधिकारी बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है. इसके लिए Indian Navy ने जून 2024 कोर्स के लिए 224 शॉर्ट सर्विस कमीशन अधिकारियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस नोटिफिकेशन के तहत कुल 224 खाली पदों को भरा जाना है.

जो भी उम्‍मीद्वार इन पदों पर आवेदन करना चाहते है वो भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट join Indianavy.gov.in पर जाकर अपने आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं. बता दें कि भारतीय नौसेना के इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि आज यानी 29 अक्टूबर 2023 को है. ऐसे में जो भी कैंडिडेट्स आवेदन करने से चूक गए है वो तुरंत बिना किसी देर किए जल्‍द से जल्‍द अपना आवेदन कर लें. 


भारतीय नौसेना भर्ती में पदों का विवरण

सामान्य सेवा (हाइड्रो कैडर): 40 पद

एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी): 8 पद

नौसेना वायु संचालन अधिकारी: 18 पद

पायलट: 20 पद

लॉजिस्टिक्स: 20 पद

शिक्षा: 18 पद

इंजीनियरिंग शाखा {सामान्य सेवा (जीएस)}: 30 पद

विद्युत शाखा {सामान्य सेवा (जीएस)}: 50 पद

नेवल कंस्ट्रक्टर: 20 पद

ये भी पढ़े:- NTPC Recruitment 2023: एनटीपीसी ने निकाली एग्जीक्यूटिव की भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी

इस पोस्ट के लिए कौन कर सकता है अप्लाई
भारतीय नौसेना के इस वैकेंसी में हर पोस्ट के लिए अलग-अलग एजुकेशनल क्वालिफिकेशन होनी चाहिए. वहीं, यदि आप एग्जीक्यूटिव ब्रांच के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो आपके पास किसी भी विषय में बीई/बी.टेक में 60 प्रतिशत के साथ उर्त्‍तीण होना. जबकि एजुकेशन ब्रांच के लिए मैकेनिकल में न्यूनतम 60% अंकों के साथ डिग्री और ऑटोमेशन के साथ मैकेनिकल/मैकेनिकल में न्यूनतम 60% अंकों के साथ बीई/बी.टेक की डिग्री होनी चाहिए.

ऐसे करें आवेदन
आवेदन के लिए सबसे पहले उम्‍मीद्वार https://www.joinindiannavy.gov.in/ वेबसाइट पर जाएं.
यहां home page पर आपको career का ऑप्शन दिखेगा.
वहां, education, technical, non technical ऑप्शन दिखेगा.
आप जिस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, उस लिंक पर क्लिक करें.
फॉर्म भरने का ऑप्शन दिखेगा.
इसमें मांगे गए सभी वि‍वरण को दर्ज करें.
सभी डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद फॉर्म सब्मिट कर दें.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This