ED Raid: केजरीवाल की पेशी से पहले एक्‍शन में ईडी, AAP के एक और मंत्री के घर पड़ी रेड  

Must Read

ED Raid: आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) पुछताछ के लिए बुलाया है. लेकिन इससे पहले ईडी की एक टीम ने आज सुबह आम आदमी पार्टी के एक और मंत्री के घर छापेमारी की है. मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्‍ली के कैबिनेट मंत्री और आप नेता राजकुमार आनंद के घर ईडी की छापेमारी (ED Raid) चल रही है. जांच एजेंसी मंत्री के सिविल लाइंस स्थित सरकारी आवास सहित 9 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

DRI ने लगाया आरोप  

ईडी की एक टीम सुबह 7:30 बजे राजकुमार आनंद के सिविल लाइंस स्थित सरकारी आवास पहुंची. आनंद के घर के भीतर ईडी की टीम मौजूद है और बाहर सुरक्षा बल तैनात हैं. आप मंत्री के खिलाफ ये जांच प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार, आनंद के खिलाफ डॉयरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (DRI) ने चार्जशीट दाखिल की है. उन पर अंतरराष्ट्रीय हवाला लेनदेन के अलावा 7 करोड़ रुपये से अधिक की कस्टम चोरी के लिए इंपोर्ट की गलत जानकारी देने का आरोप लगा है. एक स्थानीय अदालत ने हाल ही में DRI की शिकायत पर संज्ञान लिया जिसके बाद ED ने राजकुमार आनंद के खिलाफ PMLA केस दर्ज किया.

आज सीएम केजरीवाल से होगी पूछताछ
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए दो नवंबर यानी सोमवार को तलब किया था. हालांकि

आज अरविंद केजरीवाल प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश नहीं होंगे. वह आज पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान के साथ मध्य प्रदेश के सिंगरौली में रोड शो करेंगे.

मालूम हो कि शराब घोटाले व मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आप के तीन नेता गिरफ्तार होने के बाद जेल में हैं. दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, पूर्व डिप्‍टी सीएम मनीष सिसोदिया और आप सांसद संजय सिंह को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया.  

ये भी पढ़ें:- Weather Report: राजधानी दिल्ली में गिरेगा पारा, जानिए यूपी में कैसा रहेगा मौसम

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This