क्या उर्फी जावेद सच में हुईं गिरफ्तार? जानिए वायरल वीडियो की सच्चाई और फैंस के रिएक्शन

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Urfi Javed Arrest video: एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपने बेबाक अंदाज और पहनावे के लिए जानी जाती हैं. ऐसे में एक्ट्रेस से जुड़ी एक खबर से फैंस परेशान हैं. एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपने कपड़ों को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं. कभी वो कपड़ों के चलते वाहवाही लूटती हैं, तो कभी वो सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो जाती हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

दरअसल, इस वीडियो में उर्फी जावेद को पुलिस ले जाते हुए नजर आ रही है. वीडियो के लेकर लोगों का कहना है कि पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि इस वीडियो के बारे में ना उर्फी जावेद ने बताया है ना ही पुलिस की ओर से कोई बयान सामने आया है. ऐसे में फैंस इस वीडियो के पीछे की सच्चाई जानने के लिए परेशान हैं. आइए आपको इस वीडियो की सच्चाई बताते हैं.

क्या है वीडियो की सच्चाई
आपको बता दें कि एक वीडियो वायरल भियानी के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी जावेद किसी रेस्टोरेंट में मौजूद हैं. इस बीच महिला सिपाही आती हैं और अपने साथ उनको चलने की बात कहती हैं. हालांकि इस दौरान एक्ट्रेस गुस्सा हो जाती हैं. बावजूद इसके दोनों महिला सिपाही नहीं मानती हैं और एक्ट्रेस को अपने साथ लेकर जाती हैं. इस दौरान एक्ट्रेस कहती हैं ये क्या बदतमीजी है. इस वीडियो के सामने आने के बाद उर्फी के फैंस चिंता में आ गए हैं.

इस वीडियो की सच्चाई क्या है इसके बारे में कुछ कहा तो नहीं जा सकता है, लेकिन उर्फी की गिरफ्तारी को लेकर तमाम सवाल खड़े किए जा रहे हैं. कुछ लोग इस वीडियो को सही मान रहे हैं. वहीं, कुछ लोग इस वीडियो को प्रैंक के तौर पर देख रहे हैं. फैंस अपनी प्रतिक्रिया कमेंट के जरिए दे रहे हैं. इस वीडियो पर ना पुलिस की ओर से कोई बयान जारी किया गया है और ना ही उर्फी जावेद ने कोई प्रतिक्रिया दी है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उर्फी जावेद गिरफ्तार नहीं हुई हैं.

मुंबई पुलिस ने गिरफ्तारी की बात का खंडन किया है. बता दें कि जो वीडियो पैपराजी द्वारा शेयर किया गया है वो देखने से किसी वेब सीरीज या फिर किसी फिल्म की शूटिंग का लग रहा है. हालांकि अब वीडियो की सच्चाई क्या है ये आने वाले समय में ही पता लग पाएगी.

यह भी पढ़ें-

Latest News

Shardiya Navratri 2026: मां अम्बे के चरणों में सिर झुका लो…, नवरात्रि पर अपनों को भेजें ये शुभ संदेश

Shardiya Navratri 2026: हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है. प्रत्येक वर्ष कुल चार बार नवरात्रि आती है....

More Articles Like This