Police विभाग में खेल कोटा के तहत निकली कॉन्स्टेबल की भर्ती, तुरंत करें आवेदन

Must Read

Chandigarh Police Recruitment 2023: चंडीगढ़ पुलिस ने खेल कोटा के अंतर्गत कॉन्स्टेबल (कार्यकारी) के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. फिलहाल, इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया जारी है. ऐसे में इच्छुक और योग्‍य उम्मीद्वार इसकी आधिकारिक वेबसाइट – chandigarhpolice.gov.in  के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन सबमिट कर सकते हैं.

आपको बता दें कि आयोग की ओर से इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 18 नवंबर 2023 तय की गई है. ऐसे में जिन उम्‍मीद्वारों ने अभी तक अपना आवेदन नहीं‍ किया है, वो जल्‍द ही इसके आधिकारिेक भर्ती पोर्टल पर जाकर अपना आवेदन कर लें.

Chandigarh Police Recruitment 2023 पदों का विवरण

इस भर्ती अभियान आयोजन कॉन्स्टेबल (कार्यकारी) के कुल 45 खाली पदों को भरने के लिए किया जा रहा है. वहीं, बात करें आवश्‍यक योग्‍यता की तो आवेदन करने के लिए उम्मीद्वारों को किसी मान्यता प्राप्त माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से मैट्रिक उत्तीर्ण होना चाहिए.

आयु सीमा

इस भर्ती के शामिल होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीद्वारों की आयुसीमा 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए. जबकि ओबीसी श्रेणी के उम्मीद्वारों की आयु 18 से 33 वर्ष बीच होनी चाहिए. वहीं, एससी वर्ग के लिए उम्मीद्वारों की आयु 18 से 35 वर्ष तय की गई है.

ये भी पढ़े:-Apple अपनी ऐप स्टोर पॉलिसी में करेगा बड़ा बदलाव, iPhone में जल्द इंस्टॉल कर सकेंगे थर्ड पार्टी ऐप्स

चंडीगढ़ पुलिस भर्ती 2023 आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग के लिए इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क के तौर पर 1000 रुपये जमा करने होंगे, जबकि ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 800 रुपये और एससी उम्मीदवारों 500 रुपये आवेदन शुल्‍क देने होंगे.

ऐसे करें आवेदन  

  • सबसे पहले उम्‍मीद्वार आधिकारिक वेबसाइट- chandigarhpolice.gov.in पर जाएं.
  • homepage पर Recruitment के लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद, “Recruitment of constables (executive) under sports quota”  के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब आवेदन फॉर्म में आवश्‍यक वि‍वरण भरें.
  • इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • सभी दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें.
  • इसके बाद भविष्य के इस्‍तेमाल के लिए इसका एक प्रिंट लें.
Latest News

Aaj Ka Rashifal: नवरात्रि के सातवें दिन ग्रहों का गजब संयोग, मां कालरात्रि इन 4 राशियों की सभी समस्या करेंगी दूर

Aaj Ka Rashifal, 25 March 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का...

More Articles Like This