Chhath Puja 2023: अर्घ्य के समय भाव विभोर कर देंगे ये भोजपुरी भजन, देखिए गानों की लिस्ट

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chhath Puja 2023: आज देश भर में छठ पूजा का महापर्व मनाया जा रहा है. आज शाम को ढलते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा. महापर्व में वातावरण बिल्कुल भक्तिमय रहता है. ऐसे में छठ घाटों पर भक्ति गीतों की धुन भी सुनाई देती है. छठ के महापर्व में भोजपुरी के कुछ चुनिंदा गानों की लिस्ट है, जिससे सुनने के बाद माहौल बिल्कुल भक्ति भाव से भर जाता है. आइए आपको इन गानों की लिस्ट बताते हैं, जिन्हें आप अपने घर से लेकर छठ घाट तक बजा सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Bhojpuri: अरविंद अकेला का ये छठ गीत आपको कर देगा इमोशनल, मिले इतने व्यू

‘उगी सुरुज देव’
भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह का एक गाना ‘उगी सुरुज देव’ छठ के विशेष अवसर पर अपनी एक अलग पहचान रखता है. इस गाने को पिछले साल छठ के अवसर पर रिलीज किया गया था. इस गाने को पवन सिंह और खूश्बू जैन ने मिलकर गाया है. इस गाने का संगीत आपको भवा विभोभर कर देगा.

‘बदरी चिर के आई उगी हे सूर्यदेव’

पवन सिंह का एक और गाना ‘बदरी चिर के आई उगी हे सूर्यदेव’ छठ के अवसर पर काफी सुना जाता है. ये गाना भक्ति भाव से भरा है. इस गाने को वेव म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया था. इस गाने को खूब सुना जाता है.

‘आ गईली छठी मईया’
भोजपुरी गायक सोनू राजा द्वारा गाया गया ये गीत काफी सुपरहिट है. हर साल छठ के खास दिन पर ये भोजपुरी गीत जरूर बजाया जाता है.

‘छठ करे आई’
बता दें कि छठ के इस गीत को रितेश पांडे ने गाया है. इस गीत को बिहार के हर घर घर में खूब पसंद किया जाता है.

छठी मईया सुन ली पुकार
इस सुपरहिट गाने को अंजली भारद्वाज ने अपनी आवाज दी है. छठ का ये भोजपुरी गीत खूब पॉपुलर है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This