Weather Report: NCR और यूपी में बारिश के बाद गिरेगा पारा, जानिए मौसम विभाग का अलर्ट

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Aaj Ka Mausam: नवंबर का महीना समाप्त होने को है. अमूमन इस समय तक ठंड पूरी तरीके से दस्तक दे देती है. हालांकि इस साल ठंड आने में थोड़ी देर लग रही है. वैज्ञानिको का मानना है कि इसके पीछे का मुख्य कारण कुछ पश्चिमी विक्षोभ है. अब नवंबर का महीना जाते जाते ठंड ने दस्तक देनी शुरू कर दी है. पारा लगातार गिर रहा है. अभी तो जो ठंड का एसहास केवल रात के समय हो रहा था, वो अब सुबह और शाम को भी होने लगा है.

सुबह शाम पड़ रही ठंड
दरअसल, पहाड़ी इलाकों में होने वाली बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है. उत्तर भारत में पारा लगातार लुढ़क रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने कई इलाकों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के बाद से पारा और गिरेगा और ठंड बढ़ेगी.

यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: सोना के भाव स्थिर, चांदी की कीमतों में बढ़ोत्तरी, जानिए आज के ताजा रेट

जानिए दिल्ली के मौसम का हाल
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण और धूंध के बीच कोहरा छाए रहा. वहीं, वायु प्रदूषण में किसी प्रकार का कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है. वायु गुणवक्ता सूचकांक अभी भी ‘गंभीर श्रेणी’ में बना हुआ है. हालांकि राजधानी में पारा गिरने के साथ ही ठंड में इजाफा देखा गया है. दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने वाला है. आने वाले समय में ये और गिर सकता है. मौसम विभाग ने 27 नवंबर के आस पास कई जगहों पर बारिश का अनुमान जताया है.

यूपी में भी होगी बारिश
उत्तर प्रदेश में भी कोहरे और धूंध का असर दिख रहा है. इस वजह से ठंड में इजाफा हो रहा है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां पर न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मौसम विज्ञान विभाग ने यूपी के कई हिस्सों में बारिश को लेकर अलर्ट किया है. 25 से 27 नवंबर के बीच प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है.

यह भी पढ़ें- Bad Morning Breakfast: सुबह भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, वरना दिन गुजारना होगा मुश्किल

तमिलनाडु में हो रही आफत की बारिश
देश दक्षिणी छोर पर स्थित राज्य तमिलनाडु में बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है. पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिस वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. आज भी तेज बारिश के कारण कुन्नूर और कोटागिरी के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This