Sam Bahadur Review: सैम बहादुर में विक्‍की कौशल ने छुआ ऑडियंस का दिल, तारीफ के पुल बांध रहे यूजर्स   

Must Read

Sam Bahadur Review: दिसंबर महीने की शुरुआत के साथ ही बॉक्‍स ऑफिस पर एक बहुत बड़ी टक्‍कर देखने को मिली है. बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की दो मच अवेटेड मूवीज रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ और विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ ने धमाल मचा दी है.

दोनों ही फिल्‍म का पहला शो थिएटर्स पर चल चुका है और थिएटर के अंदर से ही लोगों के पॉजिटीव रिस्पांस भी मिलने लगे हैं. दोनों ही फिल्मों को प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं. एक तरफ जहा एनिमल को जबरदस्‍त रिस्‍पॉन्‍स मिल रहा है तो वहीं Sam Bahadur की भी जमकर तारीफ हो रही है.

विक्‍की ने जीता दर्शकों का दिल

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल अपनी लेटेस्‍ट रिलीज फिल्‍म को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं. विक्‍की मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सैम बहादुर’ में फील्ड मार्शल ‘सैम मानेकशॉ’ का किरदार निभाते हुए नजर आए. इस फिल्‍म में विक्की कौशल की अभिनय ने ऑडियंस का दिल छू लिया है. मूवी का रिव्यू भी अब लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरू कर दिया है तो चलिए जानते हैं इन फिल्‍म (Sam Bahadur Review) को लोग कितना प्‍यार दे रहे हैं.

‘सैम बहादुर‘ की सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्‍म ‘सैम बहादुर’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. वहीं, इस फिल्म को ऑडियंस से बहुत ज्‍यादा प्‍यार मिल रहा है. लोग सोशल मीडिया पर सैम बहादुर (Sam Bahadur) की तारीफ करते नहीं थक रहे. फैंस इसे ब्लॉकबस्टर भी बता रहे हैं. एक यूजर ने एक्‍स पर लिखा, बहुत बढ़िया! विक्‍की कौशल की यह फिल्‍म एक बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित होने वाली है.”

‘सैम बहादुर’ के लिए दर्शकों ने मांगी दुआ

एक्‍टर विक्की कौशल ‘सैम बहादुर’ के लिए खूब तारीफे लूट रहे हैं. दूसरे यूजर ने लिखा कि, “विक्की ऐसे रोल निभा रहे हैं, जो बतौर कलाकार उन्हें ऊपर की ओर ले जा रहे हैं. अब यही देख लीजिए, बेहद ही शानदार अभिनय”.

अन्य फैन ने लिखा कि मुझे सच में ये लगता है कि विक्की कौशल का चेहरा हर किरदार के साथ बदल जाता है. ये तरीका होता है किसी चीज को गहराई से समझने का. हमारी जनरेशन के सबसे शानदार अभिनेता हैं विक्की कौशल, सैम बहादुर की सफलता का इंतजार नहीं कर सकते”. 

कई और यूजर्स ने भी विक्की की फिल्‍म ‘सैम बहादुर’ की जमकर तारीफ की है.

आपको बता दें कि सैम बहादुर 1971 के भारत और पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर बेस्‍ड है, जहां सैम मानेकशॉ ने भारतीय सेना का नेतृत्व किया था. इसके बाद ही बांग्लादेश का जन्म हुआ था. इस फिल्म में विक्की कौशल के अलावा सान्या मल्होत्रा, फातिमा सना शेख, गोविंद नामदेव, मोहम्मद जीशान अय्यूब और नीरज काबी ने अहम किरदार निभाया है.

ये भी पढ़ें :- सिनेमाघरों में Animal की एंट्री, तोड़ सकती है कई रिकॉर्ड, गदर 2 के एक्‍टर बोले- मेरे भाई ने हिला दी पूरी दुनिया   

Latest News

Microsoft ने 60,000 कर्मचारियों को दिया मर्जी से नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर अरबों डॉलर खर्च कर रही कंपनी

Microsoft: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक Microsoft एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी करने...

More Articles Like This