‘मसाज पार्लर कैसा चल रहा है?’ लव गिल को टच करने पर स्काउट की GF काश्वी का फूटा गुस्सा, मंच पर लगाई क्लास!

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bigg Boss 20: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के आने वाले वीकेंड का वार में रिश्तों को लेकर जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलने वाला है. इस बार सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी शो को होस्ट करते नजर आए और उन्होंने घरवालों के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए कई कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई. इसी दौरान लव गिल और स्काउटओपी के बीच बढ़ती नजदीकियों का मुद्दा भी उठा. लेकिन असली हंगामा तब हुआ, जब स्काउटओपी की गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी शो में पहुंचीं और अपने बॉयफ्रेंड के सामने नाराजगी जाहिर कर दी.

शो के प्रोमो में काश्वी स्काउटओपी के व्यवहार पर सवाल उठाती नजर आ रही हैं. लव गिल के साथ उनकी नजदीकियों को लेकर काश्वी ने ऐसे तंज कसे कि मंच पर माहौल गर्म हो गया. उन्होंने स्काउट से उनके रिश्ते और व्यवहार को लेकर सीधे सवाल किए. इतना ही नहीं, काश्वी ने लव गिल को भी बातचीत में शामिल करते हुए दोनों के बीच की बॉन्डिंग पर सवाल खड़े कर दिए.

काश्वी के तंज से गर्माया माहौल Bigg Boss 20

प्रोमो में काश्वी स्टेज पर आते ही स्काउटओपी से पूछती हैं, ‘मसाज पार्लर कैसा चल रहा है?’ इसके बाद वह कहती हैं कि शो में उनके हर शब्द और हर टच को बारीकी से देखा जाता है. काश्वी ने स्काउट से यह भी पूछा कि लव के लिए उनके मन में आखिर किस तरह की भावनाएं हैं और वह खुद इस रिश्ते को क्या नाम देते हैं.

काश्वी ने सवालों की झड़ी लगाते हुए पूछा कि उनके बीच कौन-सी फीलिंग्स हैं और वह किस तरह के कन्फ्यूजन में हैं. उन्होंने स्काउट के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए यह भी कहा कि वह घर के अंदर लव का खास ख्याल रखते नजर आते हैं.

इसके बाद काश्वी ने लव गिल से भी सवाल किया. उन्होंने पूछा कि क्या वह अपने मुंहबोले भाई के साथ भी इसी तरह पेश आती हैं. इस पर लव ने जवाब दिया कि उनके लिए यह व्यवहार सामान्य है. दोनों के बीच हुई इस बातचीत ने प्रोमो को और भी दिलचस्प बना दिया है.

स्काउट के व्यवहार पर फूटा काश्वी का गुस्सा

स्काउटओपी के व्यवहार को लेकर काश्वी की नाराजगी यहीं खत्म नहीं हुई. उन्होंने अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए कहा, ‘इट मेक्स मी फील डिस्गस्टेड.’ साथ ही उन्होंने कहा कि उनके परिवार को भी इस पूरे मामले से शर्मिंदगी महसूस होती है. काश्वी ने स्काउट के गेम खेलने के तरीके पर भी सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि वह एक बैकग्राउंड कैरेक्टर की तरह किसी लड़की के पीछे भाग रहे हैं. इसके बाद उन्होंने स्काउट को सलाह देते हुए कहा कि अगर उनके मन में जरा भी इज्जत है, तो उन्हें लव से दूरी बना लेनी चाहिए.

काश्वी की इन बातों से साफ नजर आया कि वह घर के अंदर स्काउट और लव के बीच दिख रही नजदीकियों से खुश नहीं हैं. हालांकि, इस बातचीत के बाद स्काउटओपी क्या प्रतिक्रिया देते हैं और दोनों के रिश्ते पर इसका क्या असर पड़ता है, यह शो के आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा.

लव गिल और स्काउट की बॉन्डिंग पर उठ चुके हैं सवाल

दरअसल, पिछले कुछ समय से ‘बिग बॉस 20’ में लव गिल और स्काउटओपी की नजदीकियां चर्चा का विषय बनी हुई हैं. घर के अंदर दोनों की बॉन्डिंग और एक-दूसरे के प्रति व्यवहार को लेकर सवाल उठते रहे हैं. इससे पहले रोहित शेट्टी ने भी दोनों के रिश्ते पर सवाल करते हुए उनके व्यवहार को लेकर नाराजगी जाहिर की थी. अब काश्वी हिरानंदानी की एंट्री ने इस मामले को नया मोड़ दे दिया है. एक तरफ स्काउटओपी को अपनी गर्लफ्रेंड के सवालों का सामना करना पड़ा, तो दूसरी तरफ लव गिल भी इस बातचीत के केंद्र में आ गईं. ऐसे में दर्शकों की नजरें अब आने वाले एपिसोड पर टिकी हैं, जहां यह देखना दिलचस्प होगा कि स्काउट अपनी सफाई में क्या कहते हैं और काश्वी के साथ उनका रिश्ता किस दिशा में आगे बढ़ता है.

ये भी पढ़ें- ‘प्रताप’ में ACP दलेर सिंह के किरदार में दिखे तिग्मांशु धूलिया, मेकर्स ने जारी किया उनका कैरेक्टर पोस्टर

Latest News

26 October 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

26 October 2026 Ka Panchang: 26 अक्टूबर, सोमवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि सुबह 9 बजकर 42...

More Articles Like This