Bihar News: ऑक्सीजन की टंकी में छिपाई गई थी अंगूर की बेटी, पुलिस हुई हैरान

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar News: शराब बंदी वाले बिहार में पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी शराब की तस्करी का खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है. पुलिस के लफड़ा से बचने के लिए तस्कर नए-नए तरीके अपना रहे हैं. इसी कड़ी में तस्कर भारी मात्रा में ऑक्सीजन टंकी में छिपाकर अंगूर की बेटी को ले जा रहे थे, लेकिन पुलिस के हत्थे चढ़ गए. सिवान जिले में गुठनी थाना क्षेत्र के सोहागरा बाजार स्थित तीमुहानी से पुलिस ने ऑक्सीजन टंकी से 1062 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. तस्करों के इस शातिर दीमाग से पुलिस हैरान हो गई.

दो तस्कर गिरफ्तार
पुलिस ने शराब तस्करी में इस्तेमाल होने वाले पिकअप को भी जब्त कर लिया. वहीं, इस मामले में दो तस्करों की गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में हरियाणा के सोनीपत जिले के सदर थाना क्षेत्र के भिवागडी गांव निवासी सूरज कुमार सिंह और हरियाणा के ही सोनीपत जिले के मोहडी थाना क्षेत्र के सीटोंली गांव निवासी राकेश कुमार शामिल हैं.

थानाध्यक्ष ने बताया
इस संबंध में थानाध्यक्ष राम बालक यादव ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि पिकअप पर भारी मात्रा में शराब की तस्करी सोहागरा बॉर्डर से की जा रही है. उन्होंने बताया कि जब स्थानीय पुलिस ने संदेह के आधार पर वाहन जांच करना शुरू किया तो पिकअप पर केवल ऑक्सीजन टंकी ही दिख रही थी.

बरामद हुई 1062 लीटर शराब
इसके बाद, सूचना के मुताबिक, टंकी खोलने पर नाइट स्पेशल व्हीसकी 29 कार्टून (29×12=348 बोतल), एमपीरियर ब्लू 19 कार्टून (19×12=228 बोतल), एच यू वी व्हीसकी (70×24=1680 बोतल) कुल 2256 पीस अर्थात 1062 लीटर शराब बरामद की गई. थानाध्यक्ष नें बताया कि गिरफ्तार तस्करों को जेल भेजने के साथ ही आगे की करवाई की जा रही है.

Latest News

भारत में तेजी से बढ़ रहा GCC इकोसिस्टम: 2 साल में खुले 200+ नए सेंटर, ऑफिस स्पेस 350 मिलियन स्क्वायर फीट पहुंचने का अनुमान

भारत में दो वर्षों में 200 से अधिक नए ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स खुले हैं. रिपोर्ट के अनुसार आने वाले वर्षों में GCC ऑफिस स्पेस 350 मिलियन स्क्वायर फीट तक पहुंच सकता है.

More Articles Like This