‘कैश फॉर क्वेश्चन’ मामले में सांसद महुआ मोइत्रा पर गिरी गाज, संसद सदस्यता रद्द

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

MP Mahua Moitra expelled from the Lok Sabha: कैश फॉर क्वेश्चन मामले में सासंद महुआ मोइत्रा पर गाज गिरी है. तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई है. बता दें कि एनडीए की ओर से महुआ मोइत्रा को संसद से निष्कासित करने के लिए प्रस्ताव लाया गया था. इस प्रस्ताव को ध्वनमित से लोकसभा में पारित कर दिया गया है.

कार्यवाही शुरू होते ही लोकसभा में एथिक्स कमिटी की रिपोर्ट पेश की गई थी. इसके बाद लोकसभा की कार्रवाही को 2 बार स्थगित करना पड़ा. 2 बजे जब कार्रवाही शुरू की हुई तो संसद से निष्कासित करने वाले प्रस्ताव को ध्वनमित से लोकसभा में पारित कर दिया गया.

टीएमसी सांसद के रूप में अपने निष्कासन के बाद महुआ मोइत्रा ने कहा, “एथिक्स कमेटी के पास निष्कासित करने का कोई अधिकार नहीं है. यह आपके (बीजेपी) अंत की शुरुआत है.”

जानकारी दें कि लोकसभा में महुआ मोइत्रा को टीएमसी सांसद के रूप में निष्कासित करने का प्रस्ताव पारित होने के बाद विपक्षी सांसद संसद परिसर से वॉकआउट कर गए. लोकसभा की कार्यवाही 11 दिसंबर सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है.

Latest News

Navratri Kalash Visarjan: नवरात्रि के आखिरी दिन इस विधि से करें कलश विसर्जन, भरी रहेगी तिजोरी

Navratri Kalash Visarjan 2026: हिन्‍दू धर्म में महापर्व शारदीय नवरात्रि का खास महत्व है. नवरात्रि के नौ दिनों तक...

More Articles Like This