UP: हेलीकॉप्टर लैंड होते ही बच्चों के पास पहुंचे CM योगी, उन्हें दुलारा, चॉकलेट बांटे

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP: शनिवार को गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अंबेडकर पार्क में बाल प्रेम दिखाई दिया. इस दौरान सीएम ने अंबेडकर पार्क घूमने आए स्कूली बच्चों को दुलारा. मालूम हो कि सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए हैं.

सीएम ने कहा, नजदीक से बच्चों को दिखाए हेलीकॉप्टर
जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर में सर्किट हाउस में हेलीकॉप्टर लैंड होने के बाद मुख्यमंत्री बच्चों के पास गए. इस दौरान सीएम योगी ने बच्चों को दुलारते हुए उनमें चॉकलेट बांटे. सीएम योगी ने पायलट और अधिकारियों से कहा कि बच्चों को हेलीकॉप्टर नजदीक से दिखाएं.

सीएम को अपने बीच पाकर उत्साहित नजर आए बच्चे
अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर बच्चे बेहद उत्साहित नजर आ रहे थे. मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अधिकारियों ने बच्चों को नजदीक से हेलीकॉप्टर दिखाया. हेलीकॉप्टर देखने के दौरान बाद बच्चों ने फोटो खींची.

Latest News

सत्य और श्रेष्ठ व्यवहार से ही होता है जीवन का कल्याण: दिव्य मोरारी बापू

Puskar/Rajasthan: परम पूज्य संत श्री दिव्य मोरारी बापू ने कहा, परमार्थ सहज है, व्यवहार कठिन है। अपकीर्ति वाला मनुष्य जीवित...

More Articles Like This