गुरुग्राम में मानवता हुई शर्मसार! नौकरानी पर एसिड डाला, कुत्ते से कटवाया और फिर किया ये गंदा काम…

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gurugram News: गुरुग्राम से एक मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां नौकरानी के साथ मालिक ने ऐसा काम किया जिससे आपकी रुह कांप जाएगी. बता दें कि कथित तौर पर 13 साल की नाबालिग लड़की को उसके मालिकों ने चेहरे पर एसिड डालकर न सिर्फ कुत्ते से कटवाया, बल्कि उसे परिवार के लोगों के सामने ही नग्न भी कर दिया. जानिए पूरा मामला…

जानिए पूरा मामला
दरअसल, मानवता को शर्मसार करने वाली ये घटना गुरुग्राम के सेक्टर 57 की है. जहां जिस घर में लड़की काम करती थी वहां उसके साथ कथित तौर पर पीटे जाने, कुत्ते से कटवाने और उसे कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया जाता था. पुलिस को दी गई शिकायत में उस परिवार की महिला अक्सर लड़की को लोहे की रॉड और हथौड़े से पीटती थी. पुलिस ने परिवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

पीड़िता की मां ने लगाया ये आरोप
पीड़िता की मां की तरफ से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है. पीड़ित की मां का आरोप है कि जिस घर में लड़की काम करती थी वहां उसके साथ कथित तौर पर पीटे जाने, कुत्ते से कटवाने और उसे कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया जाता था. लड़की जिस घर में काम करती थी. उस घर के दो बेटों ने लड़की को निर्वस्त्र किया, उसका वीडियो बनाया और उसे गलत तरीके से छुआ. इस पूरे मामले में आरोपी परिवार पर नाबालिग घरेलू सहायिका के साथ क्रूरता की हदें पार करने का आरोप लगा है. 

पीड़िता की मां ने शिकायत के दौरान बताया कि ‘मैं कई बार अपनी बेटी से मिलने गई लेकिन न तो उससे मिलने दिया गया और न ही फोन पर बात करने दी गई. मां के मुताबिक उनकी बेटी को 48 घंटे में केवल एक बार खाना दिया जाता था और उसके मुंह पर टेप लगा दिया जाता था ताकि वह शोर न मचा सके. आरोपी परिवार ने घरेलू सहायिका को बंधक बनाया था. ‘

पुलिस ने दर्ज किया मामला
इस पूरे मामले में पुलिस की तरफ से आरोपी परिवार के तीनों सदस्यों पर यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की धारा 10 और किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस की सहायता से पीड़िता को उसकी मां ने शनिवार को मुक्त कराया.

ये भी पढ़ें- Money Plant Tips: मनी प्लांट में बांध दें ये चमत्कारी चीज, झमाझम होगी नोटों की बारिश

Latest News

Chaitra Navratri 2026 4th Day: नवरात्रि के चौथे दिन ऐसे करें मां कूष्मांडा की आराधना, जानिए पूजा विधि

Chaitra Navratri 2026 4th Day: भगवती के उपासना का महापर्व नवरात्रि का समय चल रहा है. नवरात्रि के चौथे...

More Articles Like This