गोगामेड़ी हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी, विदेश भागने का था प्लान

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sukhdev Singh Gogamedi News: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के मुख्य आरोपी को पकड़ने में पुल्स के हाथ बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने गोगामेड़ी की हत्या में संलिप्त दो शूटर्स और एक अन्य शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. राजस्थान पुलिस और दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने मिलकर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार दोनों को चंडीगढ़ के सेक्टर 22 A के एक होटल से गिरफ्तार किया गया है. बता दें कि इनका नाम रोहित राठौर और नितिन फौजी है. तीसरे शख्स का नाम उधम है.

पुलिस ने किया गिरफ्तार
जानकारी दें कि नितिन फौजी को लेकर पुलिस जयपुर पहुंच चुकी है. उसे सोडाला थाने में रखा गया है. वहीं, पुलिस अन्य दो आरोपियों को लेकर दिल्ली से जयपुर के लिए रवान हो गई है. सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रोहित राठौड़ और नितिन फौजी समेत तीन आरोपियों को चंडीगढ़ से हिरासत में लिया है.

जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से मोबाइल फोन बरामद हुए हैं. हत्या के बाद आरोपियों ने हथियारों को छुपा दिया था. माना जा रहा है कि हथियार की तलाशी के लिए पुलिस आरोपियों को उस जगह पर ले जा सकती है.

उल्लेखनीय है कि इस हत्याकांड में पुलिस की टीम ने कड़ी मेहनत कर पूरे मामले का खुलासा किया. राजस्थान के एडीजी क्राइम दिनेश एमएन और जयपुर कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ के सुपरविजन में 200 से अधिक पुलिसकर्मियों की 2 दर्जन से अधिक टीमों का गठन किया गया था. उधर 1 दर्जन से अधिक टीमों को रेड करने के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी के लिए भेजा था. बाकी की एक दर्जन पुलिस की टीमों ने तमाम सीसीटीव फुटेज और लोकेशन को खंगाला था.

यह भी पढ़े: गुरुग्राम में मानवता हुई शर्मसार! नौकरानी पर एसिड डाला, कुत्ते से कटवाया और फिर किया ये गंदा काम…

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This