Mohan Yadav MP Next CM: मोहन यादव होंगे MP के नए CM, विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mohan Yadav MP Next CM: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बीजेपी विधायक दल की बैठक चल रही है. जहां से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. बता दें कि यहां मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर दी गई है. भारतीय जनता पार्टी ने एमपी की कमान उज्जैन दक्षिण के विधायक मोहन यादव को सौंपा है.

बीजेपी प्रदेश कार्यालय के समाने कार्यकर्ताओं की नारेबाजी जमकर चल रही थी. एक तरफ जहां शिवराज सिंह चौहान, तो दूसरी तरफ विधायक प्रह्लाद पटेल के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे. इस बीच बीजेपी ने मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा कर दी है. ये नाम सभी के लिए कहीं ना कहीं चौंकाने वाला है. फिलहाल, बीजेपी में सभी प्रमुख नेताओं के बीच बैठक चल रही है. इस बैठक में पर्यवेक्षक मनोहर लाल खट्टर और सीएम शिवराज सिंह चौहान एक साथ बैठे हुए हैं. वहीं, डॉक्टर के लक्ष्मण और आशा लकड़ा भी हैं. विधानसभा अध्यक्ष का नाम भी तय हो रहा है.

भाजपा विधायक संगठित
गौरतलब है कि राजधानी भोपाल में दोपहर 3:30 बजे विधायक दल की बैठक शुरू हुई. विधायक दल की बैठक से पहले पूर्व मंत्री जयंत मलैया से कैलाश विजयवर्गीय ने मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कहा भाजपा विधायक संगठित हैं.

वहीं, उज्जैन दक्षिण से विधायक मोहन यादव को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चौंकाने वाला है. वहीं, दूसरी तरफ ये भी माना जा रहा है कि इन पर कहीं ना कहीं बाबा महाकाल का आशीर्वाद रहा. बता दें कि मोहन यादव साल 2013 में पहली बार जीतकर विधानसभा पहुंचे थे. मोहन यादव लंबे समय से संघ से जुड़े रहे हैं. वह शिवराज सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री भी रहे हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This