Bihar Gold Loan: हथियारबंद बदमाश लूट ले गए पांच किलो सोना, तलाश में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

शेखपुराः बिहार में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. आएदिन बेखौफ बदमाश सनसनीखेज वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. इसी कड़ी में शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड अंतर्गत मुख्य बाजार में स्थित आशीर्वाद गोल्ड लोन में बेखौफ आधा दर्जन हथियार बंद नकाबपोश बदमाश पांच किलो सोना लूटकर फरार हो गए. सोने की कीमत 2 करोड़ बताई जा रही है. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई.

सहायक प्रबंधक ने बताया
घटना की जानकारी देते हुए सहायक प्रबंधक विकास कुमार ने बताया कि ग्राहक बनाकर अपराधी आए और फिर कर्मचारियों को पिस्तौल के बल पर कब्जे में ले लिया. इसके बाद लॉकर रूम को तोड़कर के 5 किलो सोना लेकर फरार हो गए.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
उधर, घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर सुनील दत्त पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गई. संबंधितों से पूछताछ करने के साथ ही मामले की जांच-पड़ताल की. उन्होंने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी का प्रयास शुरु कर दिया गया है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

घटना को लेकर लोगों में रोष
इस घटना को लेकर लोगों में रोष है. उनका कहना है कि अपराधी पूरी तरह से बेलगाम हो गए है. उनके मन में पुलिस का जरा भी खौफ नहीं दिख रहा है. यही कारण है कि वह वह आएदिन संगीन घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं.

Latest News

Gold Silver Price Today: धनतेरस पर सोना-चांदी खरदीना हुआ महंगा, कीमत सुन लगेगा झटका

Gold Silver Price Today: आज धनतेरस का त्योहार है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की...

More Articles Like This