Gold Silver Price Today: धनतेरस पर सोना-चांदी खरदीना हुआ महंगा, कीमत सुन लगेगा झटका

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today: आज धनतेरस का त्योहार है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने–चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 1,29,250 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,34,850 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,35,710 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 1,41,590 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

ये भी पढ़ें- LPG Price Today: धनतेरस पर महंगा हुआ गैस सिलेंडर या मिली राहत? जानें 14 और 19 किलो वाले सिलेंडर के ताजा रेट

चांदी की कीमत Gold Silver Price Today

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज चांदी 2,10,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी. जो कल तक 2,00,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 1,29,250 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,34,850 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,35,710 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 1,41,590 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक (Gold Silver Price Today) अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो यहां सोने की कीमत में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 1,28,750 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,34,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,35,190 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,41,070 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

ये भी पढ़ें- Bank Holiday Today: धनतेरस पर आज खुले रहेंगे बैंक या रहेगी छुट्टी? घर से निकलने से पहले जान लें

Latest News

मिडटर्म में हार के बाद ट्रंप का ‘VETO’ दांव! बोले- ताकत मेरे हाथ में, हर फैसले पर लगा सकता हूं रोक

Donald Trump: अमेरिका के मिडटर्म चुनावों में डेमोक्रेट्स की जीत के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने नई राजनीतिक...

More Articles Like This