Aaj ka Mausam: दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में किटकिटाने वाली ठंड, और गिरेगा पारा…

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत के तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है. जिसके चलते ठंड ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है और ठिठुरन बढ़ती जा रही है. हालांकि, दिन में धूप होने के चलते राहत मिल रही है. लेकिन शाम होते-होते पारा गिरना शुरू हो जा रहा है. आइए जानते हैं मौसम का हाल…

जानिए मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ों पर बर्फबारी का क्रम जारी है. हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बर्फबारी से मौसम गुलजार है. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने सैलानियों की भीड़ बढ़ा दी है. वहीें, मैदानी हिस्सों में पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने पारा गिरा दिया है. जिसके चलते कड़ाके की ठंड का एहसास होने लगा है. इन दिनों जहां पूरे उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का कहर देखने को मिल रहा है. वहीं, दक्षिण भारत बारिश की मार झेल रहा है.

दिल्ली-एनसीआर के मौसम का हाल

अगर बात करें दिल्ली-एनसीआर के मौसम की तो यहां ठंड के साथ धुंध ऐसी गहराई है कि लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. यहां सर्दी लगातार बढ़ती जा रही है. मौसम विभाग की माने तो यहां आने वाले दिनोें में घना कोहरा देखने को मिल सकता है. आज रविवार सुबह दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में कोहरा देखने को मिला और विजिबिलिटी काफी कम रही.

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: रामलला को समर्पित किया जाएगा स्वर्ण कोदण्ड धनुष, जानें इसकी मान्यता

यूपी के मौसम का हाल

मौसम विभाग के मतुाबिक, उत्तर प्रदेश के तापमान में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है. ठंड के साथ ही यहां घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग की माने तो यहां आने वाले दिनोें में तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगा.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This