Salaar Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर बुलेट ट्रेन की रफ्तार से भाग रही ‘सालार’, डबल सेंचुरी के साथ की इतनी कमाई!

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Salaar Box Office Collection: साउथ सुपरस्‍टार प्रभास मच अवेटेड मूवी ‘सालार’ रिलीज के बाद से ही बॉक्‍स ऑफिस पर नए-नए रिकार्ड बना रही है. साल 2023 की शुरुआत प्रभास के लिए भले ही अच्छा न रहा हो, लेकिन साल का अंत उनके लिए बेहद ही शानदार होने वाला है. प्रशांत नील के निर्देशन में बनी फिल्‍म ‘सालार’ में प्रभास के साथ-साथ मलयालम एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन ने भी मुख्य भूमिका अदा की. ‘सालार’ को लेकर तो फैंस में पहले से ही क्रेज था, लेकिन इस मूवी ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है. मूवी ने पहले ही वीकेंड पर डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर डबल सेंचुरी पूरी कर ली है.

यह भी पढ़े: Year Ender 2023: साल 2023 में इन 5 गेंदबाजों ने मचाया धूम, यहां देखें पूरी लिस्ट

तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर सालार ने की इतनी कमाई

साउथ स्टार प्रभास की एक्शन से भरपूर मूवी सालार को तेलुगु में तो दर्शकों का प्यार मिल ही रहा है, लेकिन हिंदी ऑडियंस भी फिल्म को अपना प्यार देने से पीछे नहीं हट रही हैं. तमिल-तेलुगु मलयालम हिंदी और कन्नड़ भाषा में रिलीज हुई Salaar हर भाषा में शानदार बिजनेस कर रही है. सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के अनुसार, सालार ने शुरुआती तीन दिन में ही जहां 50 करोड़ की कमाई क्रॉस कर टोटल सिर्फ हिंदी में 53.86 करोड़ की कमाई की है, तो वहीं दूसरी तरफ तेलुगु भाषा में इस मूवी ने अब तक 137.27 करोड़ का कारोबार कर लिया है.

सालार बॉक्स ऑफिस पहला वीकेंड कलेक्शन

सालार घरेलू बॉक्स ऑफिस कमाई नेट 211.12 करोड़ रुपए नेट
सालार घरेलू बॉक्स ऑफिस ग्रॉस कलेक्शन 173.8 करोड़ रुपए
सालार हिंदी भाषा टोटल कलेक्शन 53.86 करोड़ रुपए
सालार तेलुगु भाषा टोटल कलेक्शन 137.27 करोड़ रुपए
सालार तमिल भाषा टोटल कलेक्शन 10.02 करोड़ रुपए
सालार कन्नड़ भाषा टोटल कलेक्शन 3.02 करोड़ रुपए
सालार मलयालम भाषा टोटल कलेक्शन 6.95 करोड़ रुपए

सालार ने रविवार को सिंगल डे पर हिंदी में 21.76 करोड़, तमिल में 3.22 करोड़, तेलुगु में 36.27 करोड़, मलयालम में 1.65 करोड़ के अलावा कन्नड़ में 1.17 करोड़ का बिजनेस कर डाला है.

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ‘सालार’ की डबल सेंचुरी

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सालार बुलेट ट्रेन की रफ्तार से भी तेज भाग रही है. पहले ही वीकेंड पर प्रभास-पृथ्वीराज सुकुमारन और श्रुति हासन स्टारर इस फिल्‍म ने टोटल 211.12 करोड़ की नेट कमाई की है, जबकि ग्रॉस कमाई फिल्म की 173.8 करोड़ रुपए है.

Latest News

Saharanpur: कार ने बाइक में मारी टक्कर, मासूम सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत

Saharanpur Accident: यूपी के सहारनपुर से दुखद खबर सामने आई है. आज दोपहर यहां भीषण सड़क हादसा हो गया....

More Articles Like This