Yearly Horoscope: इन राशि वालों के लिए मुसीबत भरा होगा साल 2024, संकटों से होगा सामना!

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Yearly Horoscope 2024: अब से कुछ ही दिनों में नए साल 2024 (New Year 2024) की शुरुआत हो जाएगी. वैदिक शास्त्र के अनुसार ग्रह नक्षत्रों के परिवर्तन से आने वाला साल कुछ राशि के जातकों के लिए शुभ होने वाला है, तो वहीं, कुछ ऐसी भी राशियां हैं, जिन्हें नए साल में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पडे़गा. आइए जानते हैं कि साल 2024 में कौन सी राशियों को सावधान रहने की आवश्यक्ता है…

इन राशि वालों के लिए मुसीबत भरा होगा साल 2024

वृष राशि (Taurus)

वैदिक शास्त्र के अनुसार, वृष राशि (Taurus) वाले लोगों को साल की शुरुआत में निराशा हाथ लग सकती है. करियर में काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा. नए साल में बहुत सोच समझकर खर्च करें क्योंकि अधिक खर्च से परेशानी बढ़ सकती हैं. अगर आप इन समस्याओं से निकल जाते हैं, तो आपका भाग्य पूरा साथ देगा और आप हर सफलता प्राप्त करेंगे.

मिथुन राशि (Gemini)

वैदिक शास्त्र के अनुसार, मिथुन राशि (Gemini) वाले जातकों को हर क्षेत्र में समस्याओं का सामना करना पड़ेगा. नए साल में आपको अपनी लव लाइफ को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है. आपका हर फैसला गलत हो सकता है. ऐसे में सावधानी बरतें. आपको अपने परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा.

ये भी पढ़ें- New Year Upay 2024: नव वर्ष के पहले दिन करें इन मंत्रों का जाप, घर में आएगी सुख, समृद्धि और खुशहाली

कन्या राशि (Virgo)

वैदिक शास्त्र के अनुसार, कन्या राशि (Virgo) वाले लोगों को आर्थिक और मानसिक रूप से नुकसान उठाना पड़ेगा. आने वाले साल में आपका भाग्य साथ नहीं देगा. आप अपने वाणी पर संयम रखें क्योंकि इससे आपके करियर में भी समस्या आ सकती है. ऐसे में आप अपने ईष्ट की आराधना करें.

धनु राशि (Sagittarius)

वैदिक शास्त्र के अनुसार, धनु राशि (Sagittarius) वाले लोगों के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा. आपके काम में कई रुकावटें आ सकती हैं. अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में सावधानी बरतें. ऐसे में अपने मन को शात रखें.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानाकरी सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This