ग्रेटर नोएडा: कोहरे की वजह से यमुना एक्सप्रेस-वे टकराए 12 वाहन, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

ग्रेटर नोएडा: कोहरे का कहर शुरु होते ही हादसों का सिलसिला भी शुरु हो गया है. इन हादसों में जहां किसी की जान जा रही है, वहीं लोग घायल हो रहे हैं.

कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा हुआ है. नोएडा से आगरा की ओर जाने वाली लेन पर दयानतपुर गांव के समीप 12 वाहन एक-दूसरे से टकरा गए. इस दुर्घटना में कई लोगों को घायल होने की सूचना मिल रही है.

दुर्घटना की वजह से एक्सप्रेस-वे पर लंबा जाम लग गया. सूचना मिलने पर जेवर कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची है. घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.

अगरा में भी वाहनों की टक्कर
उधर, आगरा में बुधवार की सुबह घने कोहरे के कारण करीब एक दर्जन वाहन टकरा गए. बताता जा रहा है कि इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. हादसा ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के झरना नेशनल हाईवे पर हुआ.

 

Latest News

09 June 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

9 जून 2026 को अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि, प्रीति योग, आयुष्मान योग और पंचक का संयोग बन रहा है. साथ ही आज ज्येष्ठ माह का छठा बड़ा मंगल भी मनाया जाएगा.

More Articles Like This