“मेरा ऑफिस अल्टीमेट टेस्ट में पास हो गया”, PM मोदी ने बच्चों के साथ बिताए पलों का शेयर किया वीडियो

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किया है. जिसमें वो बच्चों से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं. प्रधानमन्त्री मोदी ने बाद में इन बच्चों को पीएम आवास घूमने के लिए भी भेजा. बच्चों को पीएमओ की टीम ने प्रधानमंत्री कार्यालय से लेकर अन्य जगहों पर घुमाया. इस दौरान बच्चे काफी खुश नजर आए. पीएम मोदी ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि ” ऐसा लगता है कि मेरा ऑफिस अल्टीमेट टेस्ट में पास हो गया.”

PMO में क्रिसमस के मौके पर आयोजित हुआ था कार्यक्रम

बता दें, 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर पीएम मोदी ने अपने आवास पर एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया था. इसमें दोपहर के खाने में ईसाई समुदाय से ताल्लुक रखने वालों को आमंत्रित किया गया था. इस कार्यक्रम में फिल्म अभिनेता डिनो मोरिया भी शामिल हुए थे. पीएम मोदी ने कार्यक्रम में शामिल हुए सभी मेहमानों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया था. अब उन्होंने इस खास कार्यक्रम से जुड़ा वीडियो शेयर किया है.

बच्चों के साथ बात करते हुए दिखे PM मोदी

शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी के साथ कई बच्चे दिखाई दिए. बच्चों ने पीएम मोदी क्रिसमस और नए साल की बधाई दी थी. जिसके बाद पीएम मोदी ने बच्चों से बात की और उन्हें पीएम आवास देखने के लिए भेजा.

मेरा कार्यालय अल्टीमेट टेस्ट में पास हो गया: PM Modi

पीएम मोदी ने बच्चों के साथ बिताए गए पलों का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर शेयर किया है. जिसमें पीएम मोदी ने लिखा है कि 7, लोक कल्याण मार्ग (प्रधानमंत्री आवास) की यात्रा करने वाले जिज्ञासु यंग माइंड को एक शानदार अनुभव प्राप्त हुआ. ऐसा लगता है कि मेरा कार्यालय अल्टीमेट टेस्ट में पास हो गया. बच्चों ने इसे सराह दिया है!

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This