UP: खत्म हो चुकी थी अनीता के जीवन की कहानी, अचानक उठकर मांगा पानी!

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: इसे ऊपर वाले का चमत्कार कहे या फिर डाक्टरों की लापरवाही. अस्पताल में जिस महिला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, वह रास्ते में जी उठी. कैंसर से पीड़ित इस महिला को अस्पताल में मृत घोषित करने के बाद पति शव को एंबुलेंस से लेकर घर जा रहा था. इसी दौरान अचानक महिला जी उठी और पानी मांगा.

कैंसर से पीड़ित थी महिला
चौंकाने वाला मामला यूपी के हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र का है. क्षेत्र के सदर गांव निवासी मातादीन रैकवार ने बताया कि उसकी पत्नी अनीता (33) बीमार रहतीं थीं. उपचार के दौरान डॉक्टरों ने ब्लड कैंसर होने की बात कही. उन्होंने छतरपुर, भोपाल, जालंधर, चंडीगढ़ और अमृतसर में पत्नी का उपचार कराया.

इलाज के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित किया था
जालंधर में नौगांव निवासी रिश्तेदार राजू रैकवार मजदूरी करते हैं. कुछ समय से जालंधर में राजू के यहां रहकर प्राइवेट अस्पताल में पत्नी का उपचार करा रहे थे. करीब 15 दिन पहले पत्नी की हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया था. यहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया.

एंबुलेंस से शव लाते समय बोल पड़ी मृत महिला
पत्नी के कथित शव को पैक कर मातादीन रैकवार सौंप दिया. साथ ही अंतिम संस्कार के लिए भी व्यवस्था होने की बात कही. गांव शव लाने के लिए मातादीन रैकवार ने तीस हजार रुपए में एम्बुलेंस तय की. मातादीन ने बताया कि नोयडा पहुंचने पर उनकी पत्नी अचानक पानी मांगने लगीं. यह देख वह हैरान रह गए.

महिला को देखने के लिए पहुंच रहे ग्रामीण
पत्नी को जीवित देख उनकी खुशी का ठिकाना न रहा. उन्होंने आगे बताया कि आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते पत्नी को लेकर अपने गांव आ गए हैं. यहां उनकी पत्नी फिलहाल ठीक स्थिति में है. उधर, मृत घोषित महिला के जीवित होने पर उसे देखने के लिए गांव वालों के आने-जाने का क्रम बना हुआ है. लोग इसे ईश्वर का चमत्कार मान रहे हैं.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किन राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां और किसकी बढ़ेगी चुनौती, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 23 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This