बेईमान मकान मालिक होने का आरोप, ब्रिटिश भारतीय शख्स से वापस लिया गया OBE सम्मान

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

London News: लंदन से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. पश्चिम लंदन में प्रॉपर्टी का काम करने वाले एक ब्रिटिश-भारतीय शख्स से ओबीई (OBE) सम्मान वापस ले लिया गया है. किंग चार्ल्स ने ब्रिटिश- भारतीय व्यक्ति से ये सम्मान ले लिया है.

इन पर आरोप है कि उन्होंने अवैध रूप से बदले गए घरों को बहुत ही खराब स्थिति में किराए पर दे दिया था. मामला सामने आने पर सरकार ने ये कार्रवाई की.

क्यों वापस लिया गया सम्मान

कैबिनेट ऑफिस से मिली जानकारी के मुताबिक, इस शख्स ने सम्मान प्रणाली को बदनाम करने की कोशिश की. इस वजह से इस महीने निरपाल सिंह रियात का ओबीई सम्मान रद किया गया.

निरपाल सिंह को कब मिला था सम्मान

ये सम्मान निरपाल सिंह को 2011 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने दिया था. उन्हें ये सम्मान चैरिटी और पंजाबी समुदाय के लिए किए गए नेक कार्यों के लिए मिला था. हालांकि, 2023 में हाउंसलो काउंसिल ने उन्हें एक ‘बेईमान मकान मालिक’  बताया.

किराएदार रह रहे थे खराब हालत में

काउंसिल ने ये दावा किया है कि उनकी 22 प्रॉपर्टी में रहने वाले किराएदार परेशान थे. वो बेहद खराब हालात में रह रहे थे. उन पर एक प्रॉपर्टी को अवैध रूप से फ्लैटों में बदलने का आरोप है. इसके साथ ही एक बाहरी इमारत को अवैध रूप से किराए पर देने का भी आरोप है.

कोर्ट ने लगाया करोड़ों रुपये का जुर्माना

इस आरोप के बाद काउंसिल उन्हें कोर्ट ले गई, जहां जजों ने उन पर फाइन लगाया. उन पर 300,000 पाउंड (लगभग 3.8 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगा है.

इधर रियात ने गुरुवार को एक समाचार पत्र से बातचीत के दौरान कहा कि वो इनमें से कुछ आरोपों को नहीं मानते. उन्होंने इसे ‘मनगढ़ंत’ बताया.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This