Bihar: पहले सड़क पर फंसा दिया प्लेन, अब ट्रक से नीचे गिरा ट्रेन का डिब्बा; ऐसे हैवी ड्राइवर सिर्फ बिहार में मिलेंगे

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ajab Gajab News: बिहार में एक से बढ़कर एक घटानाएं सामने आती हैं. बिहार से कभी पुल के गायब होने की खबर सामने आई है, तो कभी खड़ा टावर की गायब होता है. इस बीच कुछ दिनों पहले देखने को मिला कि एक हवाई जहाज बड़े से ट्रक पर लादकर जा रहा था. तभी ओवर ब्रिज में ये जहाज जाकर फंस गया. बताया गया कि ये घटना मोतिहारी जिले की थी. बाद में स्थानीय लोगों की मदद और ट्रक के ड्राइवर की मदद से कैसे भी कर के विमान के स्क्रैप को बाहर निकाला गया.

तब जाकर लोगों की भीड़ वहां से हटी और जाम खुला. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. इस घटना के कारण सड़क पर घंटों जाम देखने को मिला. इन सब के बीच अब एक और मामला सामने आया है. जहां पर लोडर ट्रेलर ट्रेन की बोगी को लादकर ले जा रहा था तभी ट्रेन का डब्बा अचानक से गिर गया.

यह भी पढ़ें: Kajol AI Images: काजोल के AI लुक ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, फैंस बोले- सबसे ‘हॉट विलेन’

अब ट्रेन का डिब्बा गिरा नीचे

दरअसल, लोडर पर यार्ड से ट्रेन की बोगी को लोड कर लोहिया पुल होते हुए स्टेशन के मुख्य द्वार के पास ले जाया जा रहा था. बताया जा रहा है कि इस दौरान लोडर का ब्रेक फेल हो गया और लोडर जाकर सीधे डिवाइडर से टकरा गया. इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है. जानकारी के अनुसार लोहिया पुल के शुरू के हिस्से में ही हादसा होने से बड़ा हादसा टल गया. लोगों का कहना है कि यदि पुल के बीच वाले हिस्से से लोडर नीचे गिरता तो भीड़ होने से कई लोगों की जान का खतरा बना रहता. इस पूरे प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

दोनों घटनाओं की चर्चा

सोशल मीडिया पर दोनों घटनाओं के वीडियो की चर्चा खूब की जा रही है. यूजर्स इस घटना के वीडियो को शेयर कर के खूब कमेंट कर रहे है. कई लोगों का कहना है कि ये बिहार है, यहां कुछ भी हो सकता है. हालांकि दोनों घटनाओं में गनिमत की बात ये रही कि कोई भी हताहत नहीं हुआ.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This