Amroha: शिक्षक के पास पहुंचे चादर ओढ़े बदमाश, गोली मार हुए फरार

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Amroha: यूपी के अमरोहा से सनसनीखेज वारदात की खबर आ रही है. यहां सोमवार की सुबह एक शिक्षक को बदमाशों ने गोली मार दी. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए. घायल को अस्पताल ले जाया गया. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई.

सब्जी खरीदने गए थे शिक्षक नरेंद्र सिंह
जानकारी के अनुसार, अतरपुरा मोहल्ला निवासी शिक्षक नरेंद्र सिंह किसान इंटर कॉलेज खाद गुर्जर में पढ़ाते हैं. परिजनों ने बताया कि वह सोमवार की सुबह कार लेकर मंडी समिति में सब्जी खरीदने गए थे. उन्होंने अपनी कार मंडी समिति की पार्किंग में खड़ी की.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची परिजन
सब्जी खरीदने के बाद वह कार में बैठ रहे थे. इसी दौरान चादर ओढ़े दो लोग उनके पास पहुंचे. जिनमें से एक ने शिक्षक को गोली मार दी. गोली उनके पेट में लगी, जिससे व घायल होकर गिर पड़े. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक से फरार हो गए. गोली की आवाज सुन दुकानदार दौड़कर मौके पर पहुंचे. उधर, घायल शिक्षक ने परिजनों को फोन कर गोली मारे जाने की सूचना दी. कुछ ही देर में परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए.

पुलिस ने खंगाला सीसीटीवी, बदमाशों की तलाश में जुटी
लोगों के सहयोग से तत्काल घायल शिक्षक को उपचार के लिए सीएचसी लाए, जहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. इस संबंध में सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि शिक्षक को गोली मारे जाने का मामला सामने आया है. मंडी समिति में लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है.जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This