Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में बर्फबारी ने बढ़ाई ठिठुरन, घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में सर्द हवाओं ने कंपकंपी बढ़ा दी है. वहीं, मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा दुश्वारी बढ़ा रहा है. हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर सहित अन्य मैदानी क्षेत्रों में सुबह से ही लोग धूप के लिए तरस रहे हैं. आईएमडी के मुताबिक, सोमवार 1 जनवरी से प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं. मैदानी क्षेत्रों में अगले कुछ दिन घना कोहरा छाया रह सकता है, जिससे सर्दी का सितम बढ़ने और पारे में गिरावट आने की भी आशंका है. आईएमडी ने घने कोहरे को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है.

बर्फबारी ने बढ़ाई ठिठुरन

उत्तराखंड में ऊंची चोटियों पर कुछ दिन पहले हुई बर्फबारी ने ठिठुरन बढ़ा दिया है. दिनभर चल रही सर्द हवाएं कंपकंपी छुड़ा रही हैं. हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है और घना कोहरा दुश्वारियां बढ़ा रहा है. ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में कोहरे से जनजीवन प्रभावित है. खासकर लक्सर, रुड़की, पंतनगर और खटीमा कोहरा सर्वाधिक प्रभावित हैं.

घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट

आईएमडी के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में घने कोहरे को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि, कुछ अन्य मैदानी क्षेत्रों में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है. इससे तापमान में भी गिरावट आने की संभावना हैं. घने कोहरे के कारण दृश्यता 6 से 4 मीटर तक रहने की आशंका है.

ये भी पढ़े: Jamshedpur: नए साल के पहले दिन अमंगल, सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This