Govt Job 2024: यूपी में खुल रहा नौकरियों का पिटारा, यूपी पुलिस के बाद अब इन पदों पर निकली बंपर भर्ती

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Govt Job 2024, UP Roadways Bharti : यूपी में एक के बाद एक सरकारी नौकरियों का पिटारा खुल रहा है. ऐसे में यूपी पुलिस के 60 हजार वैकेंसी निकलने के बाद अब यूपी रोडवेज के बंपर पदों पर भर्ती के लिए जल्‍द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाने वाला है. जिसके तहत काफी समय से खाली यूपी रोडवेज के 3 हजार से ज्यादा पदों पर उम्‍मीद्वारों की नियुक्ति की जाएंगी. बता दें कि इसके लिए शासन स्तर पर भी मंजूरी ली जा चुकी है. मतलब अब इस भर्ती के शुरू होने का रास्ता लगभग साफ नजर आ रहा है.

इन पदों पर भी भर्ती की तैयारी

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की इस भर्ती के माध्‍यम से संविदा और नियमित दोनों आवेदकों को अवसर मिलेगा.  इतना ही नहीं, बॉडी मैकेनिक, पेंटर, टेक्निकल इंजीनियर सहित आईटी सेक्टर के लोगों को भी मौका मिलेगा. इसके अलावा इस भर्ती के माध्‍यम से 20 फीसदी महिला ड्राइवर की भी भर्ती की जाएगी. बता दें कि बस कंडक्टर (संविदाकर्मी) के लिए टेंडर भी जारी किया जा चुका है जबकि कुछ पद के लिए जल्द ही आयोग नोटिफिकेशन जारी कर सकता है.

इसे भी पढ़े:- David Warner: आखिरी टेस्ट मैच से पहले चोरी हुआ वॉर्नर का बेशकीमती सामान, लौटाने वाले को मिलेगा ये तौफा

1600 संविदा बस कंडक्टर भर्ती के लिए टेंडर जारी

वहीं, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से लखनऊ समेत 6 रीजन में 1600 संविदा बस कंडक्टर भर्ती के लिए टेंडर जारी किया जा चुका है. वर्ष 2018 से खाली 988 मृतक आश्रितों की भर्ती के लिए भी तीन महीने में भर्ती कराने की तैयारी की जा रही है. हालांकि रोडवेज वर्कशॉप में भर्ती का नोटिफिकेशन भी इसी महीने जारी होने की उम्‍मीद है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This